फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   habana Azmi tweets to Smriti Irani to look into the missing prints from NFAI

शबाना आजमी ने स्मृति ईरानी को किया ट्वीट- 'NFAI से गायब फिल्मों के प्रिंट की जांच करें'

Fri, 15 Sep 2017 08:44 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Fri, 15 Sep 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
habana Azmi tweets to Smriti Irani to look into the missing prints from NFAI
शबाना आजमी

हाल ही में खबर आई ‌थी कि नेशनल फिल्म आर्काइव NFAI से 9000 फिल्मों के प्रिंट गायब हो गए हैं। इस मामले में शबाना आजमी ने इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर स्मृति ईरानी को एक ट्वीट किया है।

विज्ञापन


शबाना आजमी ने लिखा, 'स्मृति ईरानी, पुणे के नेशनल फिल्म आर्काइव से 9200 फिल्मों के प्रिंट खो गए हैं। इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।'

इंडियन एक्सप्रेस पर छपी खबर के अनुसार, RTI का जवाब देने के दौरान पता चला कि ये फिल्में कागजी रिकॉर्ड में तो हैं लेकिन उनकी रील्स फिजिकली मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन


गायब फिल्मों में मशहूर भारतीय फिल्मकारों और विदेशी फिल्मकारों की क्लासिक फिल्में भी शामिल हैं। दरअसल 2010 में नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया ने पुणे की एक फर्म को अपनी सभी रील्स पर बारकोड लगाने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन कंपनी को इस दौरान पता लगा कि कई फिल्में कागजी रिकॉर्ड में तो हैं लेकिन उनकी रील्स फिजिकली मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायब होने वाले प्रिंट्स में सत्यजीत रे की 'पाथेर पंचाली' , मेहबूब खान की 'मदर इंडिया', राज कपूर की 'मेरा नाम जोक'र और 'अवारा' और गुरु दत्त की 'कागज के फूल' समेत कई निर्देशकों की फिल्मों के प्रिंट  गायब हैं। कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के प्रिंट्स भी मिसिंग हैं।


नमें 'बैटलशिप पोटेमकिन', 'बाइसाइकिल थीफट, जापानी फिल्मकार अकीरा कुरोसोवा की 'सेवन समुराय' 'नाइफ इन द वाटर' जैसी फिल्मों के अलावा 100 से ज्यादा साइलेंट फिल्में भी गायब हैं। यही नहीं, नेशनल फिल्म आर्काइव्स ऑफ इंडिया के पास से 401 डीवीडी भी गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed