फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gustaakh Ishq Trailer: vijay varma Naseeruddin Shah Fatima Sana Shaikh Gulzar Movie Release Date

'कलम जख्मों पर रखनी पड़ती है', विजय वर्मा और फातिमा की 'गुस्ताख इश्क' का ट्रेलर रिलीज; शायरी ने लगाए चार चांद

Mon, 10 Nov 2025 06:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Nov 2025 06:01 PM IST
सार

Gustaakh Ishq Trailer: डिजाइनर से प्रोड्यूसर बन चुके मनीष मल्होत्रा की पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो गया है। इसमें विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
Gustaakh Ishq Trailer: vijay varma Naseeruddin Shah Fatima Sana Shaikh Gulzar Movie Release Date
'गुस्ताख इश्क' - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिल्म 'गुस्ताख इश्क' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा लीड रोल में हैं। वहीं, नसीरुद्दीन शाह भी अहम किरदार अदा कर रहे हैं। यह रोमांटिक फिल्म है। ट्रेलर में विजय वर्मा का शायराना अंदाज नजर आया है। पूरे ट्रेलर में खूबसूरत शायरी सुनने को मिलती हैं, जो फिल्म की थीम से मेल खाती हैं। 

विज्ञापन

Gustaakh Ishq Trailer: vijay varma Naseeruddin Shah Fatima Sana Shaikh Gulzar Movie Release Date
'गुस्ताख इश्क' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

नसीरुद्दीन के शागिर्द बने विजय वर्मा
इस फिल्म का ट्रेलर आज सोमवार 10 नवंबर को रिलीज किया गया है। कहानी पुरानी दिल्ली में सेट है। नसीरुद्दीन शाह एक नामी शायर के किरदार में नजर आए हैं। फातिमा सना शेख उनकी बेटी के रोल में हैं। विजय वर्मा शायरी सीखने नसीरुद्दीन के पास आते हैं। उनकी शागिर्दी में शायरी सीखते-सीखते उनकी बेटी के साथ करीबी बढ़ती हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

Gustaakh Ishq Trailer: vijay varma Naseeruddin Shah Fatima Sana Shaikh Gulzar Movie Release Date
'गुस्ताख इश्क' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

उस्ताद की बेटी को दे बैठे दिल!
उस्ताद की बेटी (फातिमा) से विजय को प्यार होता है और दिल का मामला दोनों तरफ से शुरू हो जाता है। मगर, फिर आता है एक ट्विस्ट। नसीरुद्दीन शाह कहते हैं, 'यह जो जमीर है न, कांपता जरूर है। कभी गुनाह से पहले और कभी गुनाह के बाद'। पूरे ट्रेलर में शायरी सुनने को मिली हैं। फिल्म के गीत गुलजार ने लिखे हैं। 

विज्ञापन

Gustaakh Ishq Trailer: vijay varma Naseeruddin Shah Fatima Sana Shaikh Gulzar Movie Release Date
'गुस्ताख इश्क' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस महीने होगी रिलीज
मनीष मल्होत्रा अपने प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5' के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का संगीत काफी दिलचस्प होने वाला है। गाने जहां गुलजार के होंगे तो संगीत विशाल भारद्वाज का होगा। फिल्म के निर्देशन की कमान विभा पुरी ने संभाली है। इस फिल्म का नाम पहले 'ऊल जलूल इश्क' रखा गया था। बाद में नाम बदलकर 'गुस्ताख इश्क' कर दिया गया। यह फिल्म 25 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दर्शकों ने की ट्रेलर की तारीफ
फिल्म का ट्रेलर देख दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत दिनों बाद कोई ट्रेलर देखकर लगा कि अच्छी मूवी आ रही है'। कुछ यूजर्स फातिमा और विजय के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed