फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Guru Randhawa and Dhvani Bhanushali new song ISHARE TERE has been out

'दिलबर' की सिंगर के साथ इंटरनेट पर छाए गुरु रंधावा, चंद पलों में वायरल हुए 'इशारे तेरे...'

Wed, 25 Jul 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Guru Randhawa and Dhvani Bhanushali new song ISHARE TERE has been out
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। 'पटोला' गाने से अपनी पहचान बनाने वाले गुरु रंधावा आज अपना कोई भी नया गाना लाते हैं तो वह चंद घंटे में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है साथ ही दर्शकों की पहली पसंद भी बन जाता है। हाल ही में रिलीज हुआ उनका 'मेड इन इंडिया' गाना भी करोड़ों लोगों ने पसंद किया था। 
विज्ञापन


अब उनका एक और नया गाना रिलीज हो गया है। गुरु रंधावा के इस नए गाने का नाम 'इशारे तेरे' हैं। खास बात यह है कि इस गाने को गुरु के साथ 'दिलबर' गाने से कई दिलों की धड़कन बनने वाली सिंगर ध्वनि भानुशाली ने भी गाया है। गौरतलब है कि ध्वनि ने 'दिलबर' गाने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन


बात करें 'इशारे तेरे' गाने की तो इस गाने को टी सीरीज के भूषण कुमार और म्यूजिक बुटीक के शमीर टंडन ने मिलकर बनाया है। इस गाने का संगीत और बोल गुरु रंधावा ने ही दिए हैं। ध्वनि के साथ मिलकर गुरु रंधावा ने इस गाने को बड़े ही शानदार तरीके से गाया है। गाने का निर्देशन गिफ्टी ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Guru Randhawa and Dhvani Bhanushali new song ISHARE TERE has been out
वहीं 'इशारे तेरे' गाने को लेकर टी सीरीज के भूषण कुमार ने कहा है- 'टी सीरीज में हमने म्यूजिक वीडियोज और सिंगल्स का दौर फिर से लाने की कोशिश की है। अब वक्त है इंडिपेंडंट म्यूजिक को सहारा देने और उसे प्रमोट करने का। 'इशारे तेरे' ऐसा गाना है जो जिंदादिल भी है और मनोरंजक भी। मेरे ख्याल से लोग इसे पसंद करेंगे।'

वहीं अपने इस गाने को लेकर गुरु रंधावा ने कहा है- 'इशारे तेरे' मेरा पहला ऐसा गाना है जो क्लब में शूट किया गया है। इस गाने की तान और इसका गठाव मेरे दूसरे गानों से बिल्कुल जुदा है। वीडियो बहुत ही खूबसूरत बना है और मैं इस गाने को लेकर काफी उत्साहित भी हूं।' 

गाने के बोल को लेकर गुरू कहते हैं- 'इस गाने में आपको उन मेल और फीमेल आवाजों के बीच थोड़ा खुशमिजाजी का तड़का मिलेगा, जो इसमें एक-दूसरे से फ्लर्ट भी कर रहे हैं। हमारे पंजाबी गीतों में ऐसा होता है, मैंने सिर्फ उसी परंपरा को फिर से जिलाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे।'

गाने को लेकर सिंगर ध्वनि मे भी कहा है कि वह इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैैं- 'शुरुआती करियर में इतने काबिल सिंगर के साथ काम करने का मौका पाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। तनिष्क और नेहा के साथ 'दिलबर' में काम करने के बाद गुरू रंधावा के साथ ये गाना करना मेरे लिए एक बड़ी बात है। इशारे तेरे एक पेप्पी क्लब सॉन्ग है और मैं उम्मीद कर रही हूं कि हर कोई इस गाने को उतना ही प्यार देगा जितना उन्होंने गुरू करे सारे गानों को अब तक किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed