Gulshan Devaiah: 'गांव में मानसिक तनाव नहीं', नवाजुद्दीन के इस बयान को गुलशन देवैया ने ठहराया गलत, कही यह बात
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा था कि गांव के डिप्रेशन का शिकार नहीं होते हैं। वहीं अब अभिनेता की बात को गलत ठहराते हुए गुलशन देवैया ने प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि गांवों में कोई भी कभी उदास नहीं होता है और शहरवासी अपनी भावनाओं का महिमामंडन करते हैं। डिप्रेशन को लेकर की गई इस टिप्पणी के लिए अभिनेता को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। अब नवाजुद्दीन की बात पर अभिनेता गुलशन देवैया ने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर ट्वीट किया है और इसे 'धृतराष्ट्र और गांधारी सिंड्रोम' कहा है।
क्या बोले गुलशन
गुलशन ने ट्वीट किया कि वह नवाजुद्दीन के काम के कारण उनकी बहुत इज्जत करते हैं और उनकी कला को सम्मान देते हैं, लेकिन वह मानसिक स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में दिए उनके बयान को गंभीरता से नहीं ले सकते। गुलशन ने कहा कि शराब और नशा ग्रामीण समुदायों में मौजूद हैं और वे मानसिक बीमारियां हैं।
Ranbir Kapoor: रणबीर ने इस सुपरस्टार को बेटी राहा के लिए बताया परफेक्ट बेबीसिटर, कहा- उनको बस अपनी बांहें..
गांव के लोग भी हैं डिप्रेशन का शिकार
गुलशन ने कहा कि गांव में कई लोग शराब की चपेट में हैं और उन्हें इस नशे की लत इसलिए नहीं लगी है, क्योंकि वे इसे प्यार करते हैं, बल्कि यह एक तरह का लक्षण है कि वह अपने किसी तरह के गम से जूझ रहे हैं। वे ट्रॉमा का शिकार हैं, जिससे वह उबर नहीं पा रहे हैं और उसके लिए उन्होंने शराब और नशा का सहारा लिया है।
Dritharashtra & Gandhari syndrome. I immensely respect the man for his craft but I’d not take him seriously on this issue.
— “SuperGullu” (@gulshandevaiah) May 24, 2023
If you even just look at alcoholism or addictions, they exist in rural communities and that’s mental illness. No addict indulges in addiction because they… https://t.co/msnc9FJW2o
Sudhanshu Pandey: इंडस्ट्री की गुटबाजी पर सुधांशु पांडे का प्रहार, बोले- छोड़ने पड़े हैं बड़े-बड़े प्रोजेक्ट
गुलशन का वर्कफ्रंट
वहीं बात करें गुलशन देवैया की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह अगली बार बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ जंगली पिक्चर्स की 'उलझ' में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया कर रहे हैं।
Karan Johar: करण जौहर ने हिंदी सिनेमा में पूरे किए 25 साल, अंग्रेजी में जारी किया अपने अनुभवों का वीडियो