फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gully boy actor vijay verma help to poor child for study

पर्दे पर ही नहीं असल जिंदगी में भी गरीब बच्चों का ख्याल रखता है गली ब्वॉय का ये हीरो

Wed, 13 Mar 2019 01:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 Mar 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
gully boy actor vijay verma help to poor child for study
gully boy - फोटो : social media

रणवीर-आलिया की हिट फिल्म गली ब्वॉय में मोईन का किरदार निभाने वाले विजय वर्मा की असल जिंदगी फिल्म के किरदार से काफी इत्तेफाक रखती है। दरअसल विजय वर्मा एक अभिनेता होने का साथ-साथ समाजसेवी भी हैं। विजय एक ऐसी संस्था से जुड़े हैं जो गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देती है।  

विज्ञापन


'गली ब्वॉय' में मोईन के किरदार में विजय सड़क से अनाथों को उठाकर उनकी जरूरतों का ख्याल रखते हुए देखे गए। असल जिंदगी में भी मोईन यानी विजय मुंबई बेस्ड एनजीओ एंजेल एक्सप्रेस फाउंडेशन से जुड़े हैं। एनजीओ स्कूल जाने वाले बच्चों को झुग्गी-झोपड़ियों में मुफ्त ट्यूशन प्रदान करता है। विजय इन बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनके भविष्य का मार्गदर्शन भी करते हैं। 
विज्ञापन


विजय को पता चला कि इनमें से कुछ बच्चों को 'गली ब्वॉय' देखने की इच्छा है, तो विजय ने ज्यादा देर न करते हुए एक फिल्म थियेटर में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी और बच्चों को लेकर जाकर फिल्म दिखा दी। विजय ने कहा,'उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं। एक्टर होने से पहले मैं एक अच्छा इंसान बनना चाहता हूं। मैं गरीब बच्चों को देखकर प्रेरित होता हूं क्योंकि मैं भी परेशानियों से गुजरकर आया हूं''। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय 'गली ब्वॉय' से पहले भी फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। गली बॉय में उनका किरदार दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। विजय की एक्टिंग सीखने का सफर भी बहुत ही दिलचस्प रहा है। एक्टिंग में अपने हुनर को तराशने के लिए उन्हें अपने दोस्त से मदद लेनी पड़ी थी। विजय 'गली ब्वॉय' से पहले 'पिंक', 'तेरी भाभी है पगले', 'मॉनसून शूटआउट' फिल्में भी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed