फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda's daughter will debut film

खत्म इंतजार, गोविंदा की बेटी आ गई फिल्मों में

Mon, 28 Jul 2014 11:39 AM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
Govinda's daughter will debut film

पिछले काफी समय से अभिनेता गोविंदा की युवा बेटी नर्मदा के फिल्मों में आने की चर्चाएं थीं। अब इन चर्चाओं को विराम मिल गया है। खबर है कि गोविंदा की बेटी नर्मदा फिल्म सेकेंड हैंड हसबैंड में नजर आने वाली है। यह एक नई किस्म की फिल्म होगी। फिल्म में धर्मेंद्र की भी खास भूमिका है। फिल्म को समीप कंग निर्देशित करेंगे। फिल्म में नर्मदा के अपोजिट हीरो कौन होगा यह अभी तय नहीं है।

विज्ञापन

काफी समय से थीं चर्चाएं

Govinda's daughter will debut film

गोविंदा के बेटी की फिल्‍मों में आने की चर्चाएं काफी समय से थीं। पिछले दो साल से ऐसी अफवाहें बॉलीवुड में तैर रही थीं कि गोविंदा की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में आने वाली है। नर्मदा कई फिल्मी कार्यक्रमों में कई बार नजर आ जाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुई थी नाराजगी भी

Govinda's daughter will debut film

गोविंदा की पत्नी सुनीता एक बार इस बात पर नाराज भी हुई थीं कि उनकी बेटी को लेकर तमाम अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा था कि हां ये सच है कि नर्मदा को एक नहीं कई फिल्मों के ऑफर मिले हैं। लेकिन वह फिल्‍मों में तभी आएगी जब रोल उसके अनुसार मिलेगा। अब शायद लग रहा है कि उसे उसके अनुरूप रोल मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed