बदले नाम के साथ गोविंदा की बेटी फिल्मों में
कई सालों से गोविंदा की बेटी के बॉलीवुड में करियर शुरू करने की चर्चा हो रही है लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं पाया। अब बॉलीवुड तो नहीं लेकिन गोविंदा की बेटी नर्मदा का फ़िल्मी करियर ज़रूर शुरू होने वाला है.
नर्मदा, एक पंजाबी फ़िल्म में मशहूर पंजाबी एक्टर और गायक गिप्पी ग्रेवाल के साथ अपनी पहली फ़िल्म करेंगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र भी उनके साथ रहेंगे। लेकिन फिल्म नर्मदा का नाम नर्मदा नहीं होगा।
नर्मदा अब हो गई हैं टीना
बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करते हुए नर्मदा ने अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने अपना नाम नर्मदा से बदलकर टीना कर लिया है। मुंबई मिरर से बात करते हुए नर्मदा की क़रीबी दोस्त ने बताया, "हम सब दोस्त नर्मदा को घर पर टीना बुलाते हैं और हमारी सलाह पर ही उसने ऐसा किया क्योंकि टीना नाम एक स्टार के उपर ज़्यादा अच्छा लगता है.”
नर्मदा के पिता गोविंदा का भी असल नाम गोविंद आहूजा था जो उन्होंने फ़िल्मों में आने के बाद बदल लिया था। अब देखना यह है कि यह फिल्मी नाम नर्मदा पर कितना शूट करता है।