{"_id":"5bf8e66abdec2241703a4fc2","slug":"govinda-on-rangeela-raja-cbfc-order-to-cut-scenes","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रंगीला राजा' में 20 कट लगाने पर भड़के गोविंदा, कहा- 'इंडस्ट्री में माहौल ठीक नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रंगीला राजा' में 20 कट लगाने पर भड़के गोविंदा, कहा- 'इंडस्ट्री में माहौल ठीक नहीं'
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Govinda
- फोटो : Rangeela Raja Film
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर गोविंदा की आने वाली फिल्म रंगीला राजा रिलीज से पहले विवादों में घिरी हुई है। सेंसर बोर्ड ने रंगीला राजा में 20 कट लगाए हैं, जिससे गोविंदा बेहद नाराज हैं। गोविंदा का कहना है कि 'सीबीएफसी ने फिल्म के कुछ दृश्यों को सेंसर किया है। इसकी वजह से अब हम कानूनी मदद लेंगे। इस तरह का माहौल फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं है।'
विज्ञापन
गोविंदा ने आगे कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि फिल्म में ऐसा कोई सीन है जिस पर विवाद हो। मुझे ऐसा लगता है कि जानबूझकर फिल्म की रिलीज रोकी जा रही है। पहलाज निहलानी की फिल्म से मैंने अपना करियर शुरू किया था। मुझे उम्मीद है फिल्म बिना किसी मुश्किलों के रिलीज होगी। हम जल्द ही रिलीज की तारीख का ऐलान करेंगे।'
विज्ञापन
इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर पहलाज निहलानी ने कहा था कि 'सेंसर बोर्ड के नए अफसर राजनीतिक पार्टियों वाले लोग हैं, जिन्हें फिल्म देखने का कोई अनुभव और जानकारी नहीं है। तमाम ऐसे सीन हैं, जिन्हें बिना सोचे समझे काट दिया गया है। सेंसर बोर्ड की ओर से लगाए गए कट अन्याय पूर्ण हैं और ऐसा मुझे परेशान करने की वजह से किया गया है।'
विज्ञापन