फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda New Look Viral On Social Media Users Compared With Shatrughan Sinha

Govinda Viral Video: गोविंदा का नया लुक देखकर हैरान हुए यूजर्स, बोले- 'शत्रुघ्न सिन्हा लग रहे हैं'

Tue, 01 Jul 2025 05:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 01 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

Govinda New Look: सोशल मीडिया पर गोविंदा का एक लुक वायरल हो रहा है। एक्टर के इस नए लुक पर यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना शुत्रघ्न सिन्हा से की है।  

विज्ञापन
Govinda New Look Viral On Social Media Users Compared With Shatrughan Sinha
गोविंदा का नया लुक वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गोविंदा का डांसिंग स्टाइल आज भी बॉलीवुड में पॉपुलर है। हाल ही में वह अपने एक नए लुक के कारण चर्चा में आए हैं। गोविंदा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में बैठे हैं। एक व्यक्ति उन्हें कुछ समझा रहा है। इसी वीडियो को जब यूजर्स ने देखा तो उनका ध्यान गोविंदा के नए लुक पर गया। इस लुक को कुछ यूजर्स ने पसंद किया तो, कुछ को गोविंदा का लुक बिल्कुल भी नहीं भाया है। जानिए, यूजर्स ने गोविंदा के लुक में क्या-क्या कमेंट किए हैं। 

विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा से तुलना
वायरल वीडियो में गोविंदा की मूंछों ने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस लुक को देखकर ही एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो शत्रुघ्न सिन्हा लग रहे हैं।’ एक अन्य यूजर को गोविंदा का मूंछों वाला लुक पसंद नहीं आया, वह लिखता है, ‘ये पतली मूंछें गोविंदा पर अच्छी नहीं लग रही हैं।’

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Govinda Wife Sunita: गोविंदा की पत्नी सुनीता बोलीं, ‘मुझे ट्रोल करने वालों से प्यार है’; साझा की वजह  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ पर ली यूजर्स ने चुटकी
एक अन्य यूजर्स ने गोविंदा का लुक देखकर कमेंट किया, ‘लगता है कि अवतार फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।’ बताते चलें कि गोविंदा ने कई साल पहले दावा किया था कि उन्हें जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ ऑफर हुई। मगर गोविंदा ने यह फिल्म ठुकरा दी थी। गोविंदा की इस बात आज तक किसी को यकीन नहीं है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी उर्फी जावेद के पॉडकास्ट में इस बात को लेकर कहा, ‘मुझे इस बारे में नहीं पता है।’

ये खबर भी पढ़ें: Govinda: कैसे ठप हुआ गोविंदा का करियर? पहलाज निहलानी का खुलासा, डेविड धवन पर लगाया चीची को भड़काने का आरोप 

इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं गोविंदा 
गोविंदा ने जिस फिल्म के लिए नया लुक रखा है, उसका नाम ‘दुनियादारी’ है। पिछले दिनों इस फिल्म के लिए वह डांस प्रैक्टिस करते हुए भी नजर आए। डांस प्रैक्टिस से जुड़ा एक वीडियो गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed