{"_id":"5ef24fdc38f97a4601573792","slug":"govinda-movie-maharaja-producer-narayan-das-makhija-dies-at-the-age-of-83","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदा को लेकर फिल्म 'महाराजा' बनाने वाले प्रोड्यूसर नारायण दास मखीजा का निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा को लेकर फिल्म 'महाराजा' बनाने वाले प्रोड्यूसर नारायण दास मखीजा का निधन
Wed, 24 Jun 2020 12:24 AM IST
अपूर्वा राय
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
नारायण दास मखीजा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
हिंदी फिल्म कारोबार जगत का लोकप्रिय नाम, राजस्थान सर्किट के बड़े फिल्म वितरक और फिल्म निर्माता नारायण दास मखीजा का मंगलवार को जयपुर में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। नारायण दास का अंतिम संस्कार बुधवार को जयपुर में ही किया जाएगा। फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' के चर्चित निर्देशक अनिल शर्मा और गोविंदा को लेकर उन्होंने एक फिल्म 'महाराजा' का निर्माण भी किया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नारायण दास करीब 10 दिन पहले अपने घर में गिर गए। वृद्धावस्था में लगी उनकी ये चोटें काफी गंभीर बताई गईं और अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से उनकी हालत लगातार बिगड़ती ही गई। जयपुर के एक निजी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती नारायण दास की हालत सोमवार को ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टरों के मुताबिक उनके तमाम अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
अपने वैभवपूर्ण जीवन के लिए विख्यात नारायण दास मखीजा को मुंबई के लोग सेठजी कहकर ही पुकारा करते थे। हमेशा झक सफेद सफारी सूट में दिखने वाले नारायण दास को लोग उनके विनम्र लेकिन दृढ़ विचारों के लिए जानते हैं। अपने समय के मशहूर अभिनेता गोविंदा को लेकर उन्होने फिल्म महाराजा बनाई, लेकिन इस फिल्म को बनाने का उनका अनुभव इतना खराब रहा कि उनका फिर दोबारा कोई फिल्म बनाने का कभी मन ही नहीं किया।
विज्ञापन