फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   govinda is perfect comedian actor

कॉमेडी का ट्रैक पकड़ खूब दौड़े गोविंदा

Thu, 20 Dec 2012 06:11 PM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Dec 2012 06:11 PM IST
विज्ञापन
govinda is perfect comedian actor
1986 में फिल्मों में डेब्यू करने वाले गोविंदा को सफलता का पहला स्वाद लगभग 7 साल बाद 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा बाबू' से मिला। इससे पहले गोविंदा ने तीस से अधिक फिल्में की। किसी फिल्म में वह सोलो हीरो रहे तो किसी में कई नायकों के साथ। भूमिकाएं भी अलग-अलग तरह की। 'हत्या' में तो उन्होंने निगेटिव किरदार तक निभा लिया। उनकी यह फिल्में उनके प्रशंसकों को भी याद नहीं। गोविंदा को सफलता तब मिली जब उन्होंने कॉमेडी का ट्रैक पकड़ा। कॉमेडी एक बार चली तो फिर चल निकली।
विज्ञापन


90 दशक के शुरुआती सालों में फिल्म इंडस्ट्री बिना किसी स्टार के चल रही थी। 80 के दशक के हीरो बुढ़ा रहे थे और इस दौर में आए नए नायकों के बूते फिल्में नहीं चल रहीं थीं। गोविंदा ने इस सूनेपन को तब तोड़ा जब वह कॉमेडी, डांस और रोमांस के ट्रैक पर आए। गोविंदा को निर्देशक के रूप में डेविड धवन जैसा सच्चा संगी मिला। फिर यहां से शुरु हुई परफेक्ट टाइमिंग वाली कॉमेडी का सिलसिला। गोविंदा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अच्छे डांसरों में भी शुमार किया जाता है। गोविंदा के डांस का मजा लेना हो तो टीवी पर उनके गाने बिना आवाज के देखिए। उनके डांस में एक तरह की अजीब फुर्ती दिखती है जो हास्य पैदा करती है।

विज्ञापन


एक जैसे फॉर्मूलों और ट्रीटमेंट के साथ बन रहीं ढेर सारी फिल्मों के बीच गोविंदा और डेविड धवन की यह जुगलबंदी धीरे-धीरे इंडस्ट्री को रास आने लगी। जिस तरह से खिलाड़ी सीरिज के साथ अक्षय कुमार जुड़े थे कुछ वैसी ही सीरिज गोविंदा ने नंबर 1 के साथ शुरू की। 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'आंटी नंबर 1', 'अनाड़ी नंबर 1', 'जोड़ी नंबर 1' फिल्मों ने कॉमेडी और गोविंदा दोनों को ही पहचान दी। इसी दौरान 'साजन चले ससुराल', 'बनारसी बाबू', 'दूल्हे राजा', 'महाराजा', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'हसीना मान जाएगी', 'जोरु का गुलाम', 'हद कर दी आपने' जैसी फिल्में गोविंदा और इंडस्ट्री के लिए याद रखने वाली फिल्में बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गोविंदा की सभी फिल्मों में हास्य लगभग एक जैसा होता था। फिल्म का कैनवास भी रिपीट सा लगता। कादर खान या तो उनके पिता बनते या ससुर। यह दोहराव 2000 के बाद की फिल्मों में दर्शकों को अखरने लगा। 2000 के बाद जब इंडस्ट्री विषय को लेकर तेजी से बदल रही थी उसके बाद आई गोविंदा की यह पारंपरिक फिल्में फ्लाप हुईं। गोविंदा मुख्य धारा की सिनेमा से कुछ समय के लिए गायब भी हुए।

गोविंदा की दूसरी पारी 2006 से शुरू हुई। इस साल उनकी दो फिल्में 'भागम भाग' और 'सलाम ए ईश्क' हिट हुईं। थुलथुल हो चुके गोविंदा की ऐक्टिंग दर्शकों को रास आई। गोविंदा अगले साल 'पार्टनर' फिल्म में दिखे। इसके बाद गोविंदा कभी सोलो हीरो तो कभी मल्टी स्टारर फिल्मों में नजर आने लगे। आज से 48 साल के हुए गोविंदा इंडस्ट्री में राज कर रही खान तिकड़ी के हम उम्र ही है। बावजूद इसके वह इंडस्ट्री से आउट हुए। इसके पीछे फिल्म के जानकार उनका बढ़ता हुआ वजन मानते हैं।


गोविंदा ने एक राजनीति पारी भी खेली। यह पारी बिल्कुल जल्दबाजी में हुई। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2004 में मुंबई के एक क्षेत्र से टिकट दिया। गोविंदा ने भाजपा के एक बड़े नेता राम नाईक को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। जीतने के बाद गोविंदा की तनिक भी रुचि राजनीति में नहीं रही। धीरे-धीरे करके उन्होंने राजनीति से किनारा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed