Naga Chaitanya: नागा चैतन्य के फैंस के लिए अच्छी खबर, इस दिन रिलीज होगी अभिनेता की फिल्म 'थैंक्यू'
साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की फिल्म थैंक्यू जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन विक्रम कुमार ने किया है। यह एक रोमांटिक एंटरटेनर है जिसे एस थमन ने अपने संगीत से सजाया है।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म थैंक यू की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। इस फिल्म में उनके अलावा राशि खन्ना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का पहला पोस्टर नागा चैतन्य के 35 वें जन्मदिन पर 23 नवंबर को निर्माताओं की ओर से जारी किया गया था।
8 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 8 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस बात को खुद फिल्म के एक्टर नागा ने कंफर्म किया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट साझा करते हुए ट्वीट किया, 'तारीख तय है! 8 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में थैंक्यू मूवी के जादू का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए।'
The date is set!
— chaitanya akkineni (@chay_akkineni) May 14, 2022
Get ready to experience the magic of #ThankYouTheMovie on July 8th, 2022 in theaters @Vikram_K_Kumar@RaashiiKhanna_@MusicThaman @pcsreeram @BvsRavi #MalavikaNair @avika_n_joy @SaiSushanthR @SVC_official @adityamusic#ThankYouOnJuly8th pic.twitter.com/BWjD0BXdqU
थैंक्यू का निर्देशन विक्रम कुमार ने किया है। फिल्म में अविका गौर और मालविका नायर भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगी। बता दें कि फिल्म की शूटिंग पिछले साल मई में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच की गई है। फिल्म में साल 2000 की कहानी को दिखाया गया है। यह एक रोमांटिक एंटरटेनर है जिसे एस थमन ने अपने संगीत से सजाया है। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने किया है।
नागा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म जोश से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वह कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में थे। साल 2021 में वह बंगारराजू फिल्म में दिखे थे। इसके अलावा वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी जल्द डेब्यू करने जा रहे हैं। नागा चैतन्य आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में एक अहम रोल में दिखने वाले हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।