फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   golmaal 5 fantasy comedy female villain ajay devgn rohit shetty update

Golmaal 5: हंसी के साथ लगेगा फैंटेसी का तड़का, पहली बार महिला विलेन से होगा 'गोलमाल' गैंग का सामना

Mon, 29 Dec 2025 07:26 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 29 Dec 2025 07:26 PM IST
सार

Golmaal 5 Movie Latest update: गोलमाल फ्रेंचाइजी की फिल्म गोलमाल 5 को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म में पहले ही तरह अजय देवगन, अरशद वारसी के अलावा शरमन जोशी भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा पहली बार किसी महिला विलेन की एंट्री होगी।

विज्ञापन
golmaal 5 fantasy comedy female villain ajay devgn rohit shetty update
गोलमाल 5 - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शुमार ‘गोलमाल’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है, लेकिन इस बार कहानी में बड़ा ट्विस्ट होने वाला है। निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट सीरीज के पांचवें पार्ट 'गोलमाल 5' को एक नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर क्या नया अपडेट है, चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन


महिला विलेन की एंट्री
खास बात यह है कि इस बार फिल्म सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें फैंटेसी एलिमेंट भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 'गोलमाल' की दुनिया में पहली बार एक महिला विलेन की एंट्री होने जा रही है। साल 2006 में शुरू हुई ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी ने जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और यादगार किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। पहले पार्ट से लेकर ‘गोलमाल अगेन’ तक, हर फिल्म ने अलग-अलग अंदाज में दर्शकों को हंसाया। अब पांचवें पार्ट में कहानी को और दिलचस्प बनाने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Tara Sutaria: एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में हुए विवाद पर तारा और वीर ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


शरमन जोशी भी रहेंगे फिल्म का हिस्सा
सूत्रों के मुताबिक, अजय देवगन एक बार फिर गोपाल के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू की पूरी टोली वापसी कर रही है। इसके अलावा, पहले भाग का अहम चेहरा रहे शरमन जोशी भी इस बार फिर से गोलमाल गैंग का हिस्सा बनेंगे, जिससे पुराने फैंस के लिए यह फिल्म और भी खास हो जाएगी।


फिल्म में दिग्गज कलाकार आएंगे नजर
कॉमेडी के दिग्गज कलाकारों की बात करें तो फिल्म में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे, जो अपने-अपने अंदाज में कहानी को और मजेदार बनाएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक कॉमेडी से भरपूर गैंगस्टर टाइप किरदार भी होगा, जो कहानी में हंसी का फैक्टर लेकर आएगा।

सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि फिल्म की नेगेटिव भूमिका एक महिला निभाएगी। गोलमाल सीरीज में अब तक विलेन का अंदाज हमेशा अलग रहा है, लेकिन इस बार महिला किरदार के जरिए कहानी को नया मोड़ दिया जाएगा। हालांकि, इस भूमिका के लिए अभी तक किसी अभिनेत्री का नाम फाइनल नहीं हुआ है और मेकर्स कास्टिंग को लेकर मंथन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed