फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   GodFather Actor Chiranjeevi thanks Salman Khan says Masood bhai role a force behind the success of film

GodFather: चिरंजीवी ने 'गॉडफादर' के लिए सलमान को कहा शुक्रिया, बोले- आपकी भूमिका फिल्म की ताकत है

Sat, 08 Oct 2022 03:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Oct 2022 03:15 PM IST
सार

चिरंजीवी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सलमान खान को शुक्रिया कहते नजर आए हैं।

विज्ञापन
GodFather Actor Chiranjeevi thanks Salman Khan says Masood bhai role a force behind the success of film
चिरंजीवी-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक्टर के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आए हैं। 'गॉडफादर' के जरिए सलमान खान ने तेलुगु फिल्म में डेब्यू किया है। यह पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 5 अक्तूबर 2022 को दशहरे के मौके पर रिलीज हुई है। बता दें कि 'गॉडफादर' में सलमान खान ने मसूद भाई की भूमिका निभाई है। वह राजनीतिक हस्ती ब्रह्मा/अबराम कुरैशी (चिरंजीवी) के विश्वासपात्र हैं। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म की सक्सेस के लिए चिरंजीवी ने हाल ही में सलमान खान का आभार जताया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
चिरंजीवी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सलमान खान को शुक्रिया कहते नजर आए हैं। वीडियो में चिरंजीवी कह रहे हैं, 'थैंक्यू माय डियर सल्लू भाई। बधाई हो। मसूद भाई फिल्म 'गॉडफादर' की सक्सेस की बड़ी ताकत हैं। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। वंदे मातरम।' आपको बता दें कि चिरंजीवी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'थैंक्यू सल्लू भाई।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान ने भी दी बधाई
आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान भी अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए चिरंजीवी को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दे चुके हैं। सलमान ने लिखा, 'माय डियर गारू गुरू। आई लव यू और सुनने में आ रहा है कि 'गॉडफादर' शानदार कर रही है। आपको बधाई।' आपको बता दें कि मोहन राजा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा और सत्यदेव भी अहम रोल में नजर आए हैं।

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
फिल्म 'गॉडफादर' मलयालम फिल्मों की ब्लॉकबस्टर फिल्म लुसिफर की रीमेक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। फिल्म में सलमान खान का अभिनय पसंद किया जा रहा है। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर भी चर्चा में हैं। वहीं, चिरंजीवी 'गॉडफादर' के बाद 'शंकर दादा' में दिखने वाले हैं। फिल्म में नयनतारा भी हैं। एक्शन से भरपूर यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed