फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Go sit next to Ranvir without pants: Parineeti

बिना पैंट के बगल में बैठ जाते हैं रणवीर: परिणिती

Fri, 14 Nov 2014 12:42 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
Go sit next to Ranvir without pants: Parineeti

किल-दिल के प्रमोशनल इवेंट में परिणीति चोपड़ा ने बताया कि रणवीर कई बार बिना पैंट के बगल में बैठ जाते हैं। फिल्म 14 नवम्बर को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन


परिणीति ने फिल्म किल-दिल के प्रमोशनल इवेंट में बताया कि "वह कई बार मेरे बगल में बिना पैंट पहने बैठ जाते हैं। मैं उनसे गुहार लगाती रहती हूं कि प्लीज़ पैंट पहन लो। लेकिव वो नहीं सुनते।
विज्ञापन


"अगर आप कभी उनकी वैनिटी वैन में जाएं तो बहुत संभावना है कि रणवीर ने कुछ ना पहना हो। रणवीर कभी भी आपके सामने बिना कपड़ों के आ सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वह किसी भी एक्टर के मेकरूप में बिना दरवाजा खटखटाए पहुंच जाती हैं लेकिन रणवीर के मेकरूप में बिना सोचे-समझे जाना खतरनाक है।

परिणीति का 'दिल' होगा 'किल' या चढ़ेगा बाक्स ऑफिस हिल

Go sit next to Ranvir without pants: Parineeti

यश राज फिल्म्स की किल-दिल एक रोमांटिक एक्‍शन फिल्म है। इसके लीड कास्ट रणवीर और परिणीति चोपड़ा इससे पहले 'लेडिज v/s रिक्की बहल' में साथ्‍ा काम कर चुके हैं। पर परिणीति कहती हैं कि यह रणवीर के साथ उनकी तीसरी फिल्म है, उनकी पहली फिल्म बैंड, बाजा, बारात थी जिसमें उन्होंने फिल्म को पर्दे के पीछे से असिस्ट किया था।

वहीं शाद अली द्वारा लिखित और निर्देशित किल-दिल से अली जाफर अपनी चॉकलेटी इमेज को तोड़ते नजर आयेंगे। इस फिल्म में गोविंदा का किरदार ग्रे शेड लिए हुए है।

फिल्म में शंकर-एहसान-लॉय ने म्यूजिक दिया है। फिल्म में इंट्रेस्टिंग कहानी के साथ डांस और एक्‍शन का फूल पैकेज भी शामिल है। अभीक मुखोपाध्याय की सिनेमेटोग्राफी भी फिल्म को देखने लायक बनाती है।

फिल्म किल-दिल में रणवीर और अली जाफर कांट्रैक्ट किलर के रोल में हैं। दोनों फिल्म में 'भईया जी' का किरदार निभा रहे गोविंदा की छत्रछाया में रहते हैं। तबतक रणवीर परिणीति के प्रेम में घिर जाते हैं। यह भईया जी को नहीं पसंद आता और यहीं से शुरू होती है एक्‍शन, रोमांस और कॉमेडी का ट्रेंगल। जो काफी इंट्रेस्टिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed