Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Go Goa Gone The Villian Calcutta Mail Senior Producer Mukesh Udeshi died last night 11 september

दुखद: नहीं रहे बॉलीवुड के वरिष्ठ निर्माता मुकेश उदेशी, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

Tue, 12 Sep 2023 03:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 12 Sep 2023 03:52 PM IST
सार

इस समय बी-टाउन से एक और बेहद दुख की खबर सुनने को मिल रही है। गो गोआ गोन, द विलेन के वरिष्ठ निर्माता मुकेश उदेशी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। तो चलिए जानते हैं निर्माता की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से।

विज्ञापन
Go Goa Gone The Villian Calcutta Mail Senior Producer Mukesh Udeshi died last night 11 september
मुकेश उदेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई दुख की खबोर मिलती है। कोई न कोई सितारा इस दुनिया को अलविदा कहकर चला जाता है। इस समय बी-टाउन से एक और बेहद दुख की खबर सुनने को मिल रही है। गो गोआ गोन, द विलेन के वरिष्ठ निर्माता मुकेश उदेशी इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। तो चलिए जानते हैं निर्माता की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से। नहीं रहे बॉलीवुड के वरिष्ठ निर्माता मुकेश उदेशी मुकेश उदेशी अध्यक्ष के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता भी हैं। उनके पास फिल्म निर्माण और विदेशों में फिल्म शूटिंग के 37 वर्षों का शानदार अनुभव है। मुकेश ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया है, जिनमें गो गोवा गोन, द विलेन और कलकत्ता मेल शामिल है। मुकेश की यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, लेकिन दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गई हैं।
विज्ञापन
इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर खबर आ रही है कि बीती रात निर्माता ने अंतिम सांस ली है। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही कई दिग्गज सेलेब्स मुकेश को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, फैंस ने भी मुकेश को अंतिम नमन किया है। मुकेश का इस तरह जाना सबको गमगीन कर गया है। किसी को भी इस बात पर अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है। हालांकि, देखना है कि कौन सी हस्तियां मुकेश की अंतिम यात्रा में शामिल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि, फैंस भी हुए गमगीन मुकेश की अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं आई है। परिवार की तरफ से भी अंतिम संस्कार को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में देखना है कि दिवंगत निर्माता की अंतिम यात्रा में कौन शामिल होता है। मुकेश का इस तरह जाना उनके परिवार वालों को भी स्तब्ध कर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed