Aishwarya Sharma: 'ऑल द बेस्ट माय लव', खतरों के खिलाड़ी- का हिस्सा बनने पर नील ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों खासा सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपना चर्चित सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' को छोड़ दिया है। वह अब रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगी।
विस्तार
ऐश्वर्या शर्मा ने 'गुम हैं किसी के प्यार में' सीरियल को छोड़ दिया है और एक नए सफर पर निकल पड़ी हैं। जहां वह पहले पर्दे पर रोती-बिलखती दिखाई देती थीं। अब वो उसी पर्दे पर सांप-बिच्छू से जूझती दिखाई दे रही हैं। वह रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में नजर आएंगी। अब ये बात ऑफिशियल हो गई है। बीती रात वह अपने को-कंटेस्टेंट्स के साथ एक प्रेस मीट में पहुंची और सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। एक्ट्रेस इस दौरान बेहद खुश नजर आ रही थीं।
ऐश्वर्या शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा- यहां एडवेंचर का एक नया चैप्टर शुरू होता है। एक्ट्रेस ने अपनी इस नए सफर को ऑफिशियल एनाउंस करके फैन्स को गुड न्यूज दी है। इस पोस्ट पर एक्टर के पति और एक्टर नील भट्ट ने प्यार बरसाया है। उन्होंने लिखा है- ऑल द बेस्ट माय लव ऐश्वर्या शर्मा। इसके अलावा ऑनस्क्रीन पति योगेंद्र विक्रम सिंह ने भी एक्ट्रेस को बधाई दी है।
View this post on Instagram
ऐश्वर्या शर्मा ने इंटरव्यू में कहा था कि वो अपने किरदार से तंग आ गई थीं। उसकी शातिर चालें और उसका ट्रैक उन्हें पसंद नहीं आ रहा था। इस बारे में उन्होंने क्रिएटिव डायरेक्टर से भी बात की थी। कहा था कि उनको ये सब नहीं करना है लेकिन उन्हें हमेशा यही कहा गया कि उनका किरदार पॉजिटिव है। उन्होंने अपने किरदार के लिए बहुत सारी मीटिंग्स भी कीं लेकिन कुछ नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी 'द केरल स्टोरी', मल्टीप्लेक्स संगठनों का फैसला