फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ghee is the secret behind Kareena Kapoor's fitness

करीना के अलावा किसी और से भी प्यार करते हैं सैफ

Tue, 30 Jul 2013 01:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
ghee is the secret behind Kareena Kapoor's fitness

सैफ अली खान, करीना कपूर के अलावा किसी और से भी मोहब्बत करते हैं। उनकी यह मोहब्बत करीना कपूर से शादी से पहले की है। इसके पहले आप चौंके हम आपको बता दें कि सैफ का यह प्यार कोई लड़की नहीं है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में करीना कपूर अपने खाने-पीने की स्टाईल के बारे में लंबी बात की। करीना ने कहा कि सैफ अली खान को कचौड़ियां बहुत पसंद हैं। जबकि वह हल्का खाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन


करीना कपूर अपने फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन कम ही लोग यह मानते होंगे कि करीना घी भी खाती हैं। चूंकि उनकी डायटीशियन रुजुता उन्हें घी खाने से मना नहीं करतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुजुता का मानना है कि घी से चेहरे में चमक आती है और यह सेहत के लिए भी अच्छा है। करीना कपूर खानदान से हैं. जहां सभी खाने पीने के शौकीन हैं। सो, शुरुआती दौर से ही करीना को भी घी खाना अच्छा लगता था।

लेकिन बाद में हेल्थ कांशेंस होने के बाद उन्होंने घी छोड़ दिया था। पर रुजुता को फॉलो करने के बाद उन्होंने फिर से घी खाना शुरू कर दिया है।  वे हर दिन एक चमच्च घी खाती हैं।

करीना बताती हैं कि उनकी दादी कृष्णा राज कपूर काफी बूढ़ी हो चुकी हैं फिर भी उनका चहरा चमकता रहता है। इसकी बड़ी वजह यह है कि कृष्णा राज कपूर का खाना बिना घी के पूरा नहीं होता।

वह बिना घी के कोई व्यंजन नहीं खातीं। ऐसा एक दिन भी नहीं हुआ जब दादी ने बिना घी के खाना खाया हो।इतने सालों से वह एक ऐसी चीज है जो वह हमेशा अपने खाने की थाली में जरूर साथ रखती हैं।


लेकिन इसके बावजूद वह फिट हैं। इससे स्पष्ट है कि घी सेहत के लिए खराब नहीं है और करीना खुशी खुशी अब अपनी दादी के पथ पर चलते हुए घी को सेहत के लिए बुरा नहीं मानतीं।

हाल ही में करीना ने एक डीवीडी लांच पर बताया कि उनके दादाजी राज कपूर भी घी के काफी शौकीन थे। सो, उनके परिवार में इसका काफी चलन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed