जैसलमेर में रिलीज हुआ 'घर कब आओगे' वीडियो सॉन्ग, कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल हुए बीएसएफ के जवान
Ghar Kab Aaoge Video Song Launch Event: फिल्म 'बॉर्डर 2' का मच अवेटेड गाना 'घर कब आओगे' नए वर्जन और रंगों के साथ शुक्रवार सुबह जारी किया गया। वहीं देर शाम जैसलमेर में बीएसएफ जवानों और फिल्म की स्टारकास्ट की मौजूदगी में इस गाने का वीडियो लॉन्च किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
गाने के वीडियो में क्या कुछ दिखा?
गाने के वीडियो में वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आते हैं। गाने में सनी देओल को चिट्ठी पढ़ते हुए नजर आते हैं, वहीं वरुण, दिलजीत और अहान गाते हुए दिख रहे हैं। गाने में सनी देओल काफी भावुक नजर आ रहे हैं। वो अपनों को याद करते हुए काफी उदास नजर आते हैं। सबसे पहले गाने की शुरुआत वरुण धवन से होती है जो अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वरुण, दिलजीत और अहान शेट्टी गाते हुए नजर आते हैं।
दिलजीत दोसांझ इवेंट में मौजूद नहीं
दिलजीत को छोड़ फिल्म की स्टार कास्ट से सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी मौजूद हैं। इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सोनू निगम भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
जीप से इवेंट में पहुंची स्टारकास्ट
इस इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने जीप से एंट्री की। जीप से चक्कर लगाते हुए स्टार कास्ट वहां मौजूद सभी जवानों और लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आई।
View this post on Instagram
इस इवेंट में बीएसएफ के जवान भी मौजूद हैं। गाने के वीडियो लॉन्च से पहले ऑडियो को प्ले किया गया। इस दौरान वहां जवान और उनके परिवारों ने भी गाने के ऑडियो को सुना। यह देशभक्ति से भरे गाने का वीडियो रिलीज हो चुका है। इस खास मौके पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मंच पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत लिया। देश के जवानों की भावनाओं, उनके त्याग और देशप्रेम को दर्शाता यह वीडियो सॉन्ग न सिर्फ मनोरंजन करता हुआ नजर आ रहा है, बल्कि हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का भी काम कर रहा है।