फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   George Fernandes Biopic In Trouble As Wife Leila Kabir Is Upset With Project Due TO This Reason

पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की बायोपिक विवादों में, परिवार को है इस बात से आपत्ति

Thu, 12 Jul 2018 08:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
George Fernandes Biopic In Trouble As Wife Leila Kabir Is Upset With Project Due TO This Reason
परिवार ने चिट्ठी लिख कर जॉर्ज की बायोपिक पर विरोध जताया है
पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की बायोपिक घोषणा के साथ ही विवादों में घिर गई है। जॉर्ज की पत्नी लैला फर्नांडिस ने कहा है कि उनकी और उनके परिवार की अनुमति के बगैर कोई व्यक्ति यह बायोपिक नहीं बना सकता जबकि निर्माता की राय इससे जुदा है। 
विज्ञापन


पिछले महीने शिवसेना सांसद संजय राउत ने जॉर्ज की बायोपिक बनाने की घोषणा करते हुए कहा था कि जब वह युवा थे तो शिवसेना के सर्वेसर्वा बाला साहब ठाकरे और जॉर्ज ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया था। इन दिनों राउत ठाकरे की बायोपिक बना रहे हैं जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसमें उन्हें ठाकरे परिवार का सहयोग मिल रहा है। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है मगर जॉर्ज की बायोपिक पर लैला की आपत्ति के साथ अलग स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

 

मीडिया में आई खबरों के अनुसार लैला ने राउत को चिट्ठी लिख कर जॉर्ज की बायोपिक पर विरोध जताया है। उन्होंने लिखा कि मैं और मेरा बेटा इस आइडिये से असहज हैं। हमें डर है कि जॉर्ज की जिंदगी के तथ्यों को फिल्म में गलत दिखाया जा सकता है। उन्होंने लिखा कि जॉर्ज को सार्वजनिक जीवन में कई बार बहुत गलत समझा गया, खास तौर पर सार्वजनिक जीवन के आखिरी दौर में। लैला ने लिखा, 'आज जॉर्ज की स्थिति यह नहीं है कि वह आपके आइडिये पर अपनी राय रखें परंतु बेहतर होता कि फिल्म की घोषणा से पहले आपने हमारे परिवार से बात की होती। सामान्य शिष्टाचार है कि आप किसी की बायोपिक बनाना चाहते हैं तो पहले उससे या उसके परिवार से विचार-विमर्श करें। स्क्रिप्ट बताएं।'
 

लैला ने यह भी लिखा है कि जॉर्ज सार्वजनिक जीवन में रहे हैं, इसलिए लोगों को हक है कि उनके काम के बारे में अपनी राय रखें लेकिन इतना ही हक उनके परिवार का भी है कि वह देखें-जानें, उन पर जो फिल्म बन रही है, उसमें सही ढंग से उनका चित्रण किया जाए। लैला ने राउत से कहा है कि वह उनकी लिखित इजाजत के बगैर यह फिल्म ना बनाएं। लेकिन राउत जॉर्ज की पत्नी की बातों से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा कि जॉर्ज के परिवार से वह आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर मिलकर बात करेंगे मगर सच यह है कि जॉर्ज साहब के सार्वजनिक जीवन पर इतना कुछ पब्लिक डोमेन में है कि किसी को उन पर बायोपिक बनाने के लिए परिवार की इजाजत लेने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed