फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gehraiyaan movie first song doobey released, bold chemistry were seen between Deepika Padukone and Siddhant Chaturvedi

Gehraiyaan: फिल्म का पहला गाना 'डूबे' रिलीज, वीडियो में नजर आई दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की बोल्ड केमिस्ट्री

Mon, 24 Jan 2022 10:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 24 Jan 2022 10:45 PM IST
सार

फिल्म के गाने डूबे में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की बोल्ड केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने के वीडियो में दोनों ही एक- दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दिए।

विज्ञापन
Gehraiyaan movie first song doobey released,  bold chemistry were seen between Deepika Padukone and Siddhant Chaturvedi
फिल्म 'गहराइयां' का गाना डूबे रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा और एक्ट्रेस अनन्य पांडे स्टारर फिल्म 'गहराइयां' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के गाने डूबे में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की बोल्ड केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने के वीडियो में दोनों ही एक- दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दिए। फिल्म के टीजर में सुनाई दिए फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद अब फिल्म के नए गाने डूबे को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

गाने के वीडियो में सिद्धांत और दीपिका के बीच रोमांटिक और किसिंग सीन फिल्माए गए हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री भी बेहद कमाल लग रही है। इस गाने को अंकुर तिवारी में बनाया है जबकि कबीर कथपालिया और सवेरा ने इसे संगीत दिया है। इस गाने को कौसर मुनीर ने लिखा है, जबकि गाया लोथिका झा ने है।

विज्ञापन

Gehraiyaan movie first song doobey released,  bold chemistry were seen between Deepika Padukone and Siddhant Chaturvedi
फिल्म 'गहराइयां' का गाना डूबे रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के पहले गाने के बारे में बताते हुए अंकुर तिवारी ने कहा कि कबीर, सवेरा और हमारे गीतकार कौसर सभी ने यूथफुल एक्सेस को ध्यान में रखकर एक अभूतपूर्व काम किया है। वहीं, लोथिका के वोकल्स ने गाने में सही मात्रा में ताजगी का एहसास कराया है।

Gehraiyaan movie first song doobey released,  bold chemistry were seen between Deepika Padukone and Siddhant Chaturvedi
फिल्म 'गहराइयां' का गाना डूबे रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

गाने के संगीतकार कबीर कथपालिया ने कहा कि इस फिल्म और इसके संगीत पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव था। टीजर के बाद हमें जो प्यार मिल रहा है वह बेहद खास है। गहराईयां हम सबके लिए सच में एक खास एल्बम है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को इस सुनने में उतना ही मजा आएगा जितना हमें बनाने में आया है।

विज्ञापन

Gehraiyaan movie first song doobey released,  bold chemistry were seen between Deepika Padukone and Siddhant Chaturvedi
फिल्म 'गहराइयां' - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की इस फिल्म में अनन्या पांडे और धैर्य करवा की प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में रिलीज की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed