फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gaurav Gera Recreate Viral Doodh Soda Scene From Dhurandhar On Wheel Of Fortune With Akshay Kumar

‘लोग पहचान नहीं पाते…’, गौरव गेरा ने री-क्रिएट किया ‘धुरंधर’ का पॉपुलर सीन; अपने किरादर को लेकर की बात

Fri, 13 Mar 2026 09:52 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 13 Mar 2026 09:52 PM IST
सार

Gaurav Gera In Dhurandhar: गौरव गेरा ने ‘धुरंधर’ के अपने लोकप्रिय किरदार और पॉपुलर सीन को लेकर बात की। जानिए अपने किरदार को लेकर गौरव ने क्या कुछ बताया…

विज्ञापन
Gaurav Gera Recreate Viral Doodh Soda Scene From Dhurandhar On Wheel Of Fortune With Akshay Kumar
गौरव गेरा और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर गौरव गेरा ने पिछले साल आई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ में आलम भाई का किरदार निभाया है। फिल्म में गौरव के किरदार को काफी पसंद किया गया और इसका दूध सोडा वाला सीन काफी वायरल भी हुआ था। अब अक्षय कुमार के रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में पहुंचे गौरव गेरा ने अपने इस पॉपुलर सीन को री-क्रिएट किया। साथ ही उन्होंने अपने किरदार को लेकर भी बात की।

विज्ञापन

अक्षय ने लिए गौरव के मजे
व्हील ऑफ फॉर्च्यून के हालिया एपिसोड में पहुंचे गौरव गेरा ने शो पर अपने पॉपुलर ‘दूध सोडा’ वाले सीन को फिर से परफॉर्म करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि लोग हैरान रह जाते हैं, जब उन्हें पता चलता है कि दादी बनकर दूध सोडा बेचने वाले मोहम्मद आलम का रोल उन्होंने ही निभाया था। गौरव ने शो में बताया कि बहुत सारे लोग तो पहचान ही नहीं पाते दादी की वजह से। उन्हें विश्वास ही नहीं होता कि वो मैं ही था। उनके इस बयान पर अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक नकली दादी लेकर घुमा करो। जब कोई पहचाने नहीं तो फटाक से लगा दिया करो हां भाई, मैं हूं। 

विज्ञापन

अक्षय के साथ की फिल्मों को किया याद
गौरव ने शो में अपने पुराने और नए किरदारों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दादी किरदार का मेकअप और लुक इतना परफेक्ट था कि रियल लाइफ में भी कई बार लोग उन्हें नहीं पहचान पाते। इस दौरान गौरव ने अक्षय कुमार के साथ की गई फिल्मों और उनके किरदारों को भी याद किया। गौरव गेरा अक्षय के साथ 'चलो दिल्ली', 'द शौकीन्स' और 'छोटे मियां बड़े मियां 2' में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gaurav Gera Recreate Viral Doodh Soda Scene From Dhurandhar On Wheel Of Fortune With Akshay Kumar
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' - फोटो : इंस्टाग्राम
19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
पिछले साल आई ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हो रहा है। ऐसे में फिल्म की टीम प्रमोशन में जुटी है। इसी क्रम में  गौरव गेरा, आयशा खान और राकेश बेदी अक्षय कुमार के होस्ट वाले रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed