{"_id":"56cec530cf1e07e7e5d376fd7ecb4e73","slug":"gauhar-khan-water-conection","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौहर खान को लगता है किस बात से डर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गौहर खान को लगता है किस बात से डर?
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस से चर्चा में आईं गौहर खान को किसी चीज से डर भी लगता है। आइए जानते हैं किससे?
विज्ञापन
बिग बॉस के बाद अब गौहर खान एक और रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखने के लिए तैयार हैं। पिछले शो में जहां उन्हें अलग-अलग लोगों के मिजाज से निपटना था, वहीं इस शो में उन्हें तमाम तरह से स्टंट करने होंगे।
क्या गौहर तैयार हैं? वह कहती हैं, ‘हां, मुझे पता है कि यहां जाने क्या-क्या स्टंट करने होंगे। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि खतरों के खिलाड़ी में बहुत मजा आएगा।’
विज्ञापन
मानसिक रूप से खतरों के लिए तैयार होने के बावजूद कुछ ऐसा है जहां आकर गौहर को पसीने छूट जाते हैं। वह कहती हैं, ‘मुझे पानी से बहुत डर लगता है। पानी का फोबिया है। यही कारण है कि मैं समुंदर किनारे तक नहीं जाती हूं।’
विज्ञापन
ऐसा क्यों? गौहर बताती हैं, ‘बचपन में एक बार में पानी में डूबने से बची थी। जब मैं करीब ढाई साल की थी तो मेरी मम्मी मुझे और बहन को बड़े बाथ टब में नहला रही थीं। तभी फोन कॉल आ गया। वह हमें छोड़ कर अंदर चली गईं।
बहन से मेरा ध्यान रखने को कहा। लेकिन बहन भी तब ज्यादा बड़ी नहीं थी।’ गौहर के अनुसार, मां के जाने के बाद उन्हें नारंगी रंग का मग नजर नजर आया, जो बहुत अच्छा लगा। वह उस मग को लेने के लिए बढ़ी और संतुलन खोने से उस विशाल टब में डूबने लगीं।
उनका दम घुटने लगा। यह तो ईश्वर की कृपा थी कि इतने मां लौट आईं और उन्हें बचा लिया। एक के बाद दूसरा रियलिटी शो करने वाली गौहर ने क्या फिल्मों से नाता तोड़ लिया है। चर्चा है कि वह पैसों के लिए ये शो कर रही हैं।
गौहर दोनों बातों से इंकार करती हैं। वह कहती हैं, ‘फिल्में तो मैं करती रहूंगी।’ साथ ही वह कहती हैं, ‘पैसों का मेरी जिंदगी में बहुत महत्व नहीं है। मैं खतरों के खिलाड़ी को एक चुनौती के रूप में देखती हूं। यह मेरी पर्सनैलिटी और केरेक्टर की परीक्षा है।’ लेकिन सवाल है कि जब पानी की चुनौती उनके सामने खड़ी होगी तो वह क्या करेंगी?