{"_id":"65b50663941fd469f803aed5","slug":"gangs-of-wasseypur-star-nawazuddin-siddiqui-said-he-is-not-a-drinker-first-tasted-alcohol-during-his-nsd-days-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया बड़ा खुलासा, अभिनेता बोले, 'एक पैग में ही औकात याद आ जाती है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया बड़ा खुलासा, अभिनेता बोले, 'एक पैग में ही औकात याद आ जाती है'
Sat, 27 Jan 2024 07:05 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:05 PM IST
सार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में एक्टिंग के अलावा अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। खुद से जुड़ी हर बात को वे खुले दिल से कबूल करते हैं।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में अपने अलग एक्टिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। एक खास दर्शक वर्ग को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। नवाजुद्दीन की ये खासियत है कि वे जिस भी किरदार को निभाते हैं, वे उसी रंग में ढल जाते हैं। फिल्मों के अलावा अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को भी लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों नवाजुद्दीन ने अपने खानपान और जीवनशैली के बारे खुल कर मीडिया से बातें कीं। उसी दौरान 'मंटो' स्टार ने बताया कि वे कभी-कभार ड्रिंक भी कर लेते हैं।
शौकिया तौर पर पीता हूं
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में एक्टिंग के अलावा अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। खुद से जुड़ी हर बात को वे खुले दिल से कबूल करते हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कहा, 'मैं शौकिया तौर पर कभी-कभी पी लेता हूं। मुझसे बहुत शराब नहीं पीया जाता है। एक पैक पीने के बाद ही औकात याद आ जाती है।' जब नवाजुद्दीन से ये पूछा गया कि उन्होंने पहली बार ड्रिंक कब किया था, तब वे बोले, 'पहली बार मैंने शराब एनएसडी के दौरान पीया था। उससे पहले मैंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया था।'
विज्ञापन
होली के दौरान पीना पसंद है
होली 'गैंग्स आफ वासेपुर' स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पसंदीदा त्योहार है। नवाजुद्दीन बीते दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'एकबार होली के दौरान स्वानंद जी ने मुझे ठंडाई पिलाई थी और दो दिन तक मैं उसी के नशे में मस्त घूम रहा था। दो दिन के बाद मुझे होश आया था। वैसे मैं बहुत ज्यादा नहीं पीता, लेकिन होली में एकाध पैक पी लेता हूं।'
नवाजुद्दीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में अभिनेता फिल्म 'सेक्शन 108' में नजर आएंगे। 2 फरवरी 2024 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में उनके अलावा अरबाज खान और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
शौकिया तौर पर पीता हूं
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में एक्टिंग के अलावा अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। खुद से जुड़ी हर बात को वे खुले दिल से कबूल करते हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कहा, 'मैं शौकिया तौर पर कभी-कभी पी लेता हूं। मुझसे बहुत शराब नहीं पीया जाता है। एक पैक पीने के बाद ही औकात याद आ जाती है।' जब नवाजुद्दीन से ये पूछा गया कि उन्होंने पहली बार ड्रिंक कब किया था, तब वे बोले, 'पहली बार मैंने शराब एनएसडी के दौरान पीया था। उससे पहले मैंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया था।'
विज्ञापन
Amitabh Bachchan: 'समाज ने हमेशा कुछ अच्छा ही सीखा है', सिनेमा को अनैतिकता से जोड़ने वालों पर भड़के बिग बी
विज्ञापन
होली 'गैंग्स आफ वासेपुर' स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पसंदीदा त्योहार है। नवाजुद्दीन बीते दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'एकबार होली के दौरान स्वानंद जी ने मुझे ठंडाई पिलाई थी और दो दिन तक मैं उसी के नशे में मस्त घूम रहा था। दो दिन के बाद मुझे होश आया था। वैसे मैं बहुत ज्यादा नहीं पीता, लेकिन होली में एकाध पैक पी लेता हूं।'
बिग बॉस 17 के विनर को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
नवाजुद्दीन का वर्क फ्रंटनवाजुद्दीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में अभिनेता फिल्म 'सेक्शन 108' में नजर आएंगे। 2 फरवरी 2024 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में उनके अलावा अरबाज खान और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।