फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Game of Thrones actor Iain Glen will be seen in anupam kher Tanvi the Great as per report

Iain Glen : हिंदी फिल्म में नजर आएंगे 'गेम ऑफ थ्रोंस' के ये अभिनेता, 'तन्वी द ग्रेट' में हुई एंट्री

Wed, 21 Aug 2024 06:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Aug 2024 06:59 PM IST
सार

अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म तन्वी द ग्रेट को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में गेम ऑफ थ्रोंस के अभिनेता इयान ग्लेन भी नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Game of Thrones actor Iain Glen will be seen in anupam kher Tanvi the Great as per report
अनुपम खेर, इयान ग्लेन - फोटो : इंस्टाग्राम- अनुपम खेर, इयान ग्लेन

विस्तार

हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर लंबे समय बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। 22 साल के बाद वह बतौर निर्देशक तन्वी- द ग्रेट बना रहे हैं। इस फिल्म का एलान उन्होंने अपने 69वें जन्मदिन पर किया था। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन

HanuMan: भारत के बाद अब जापान में धमाल मचाएगी 'हनुमान', जानें कब थ्रीडी में रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन


अनुपम की फिल्म में दिखेंगे इयान
 एक रिपोर्ट के अनुसार कि गेम ऑफ थ्रोन्स में जोरा मोरमोंट की भूमिका के लिए जाने जाने वाले इयान ग्लेन को आगामी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने मुंबई में कलाकारों और क्रू के साथ काम भी शुरू कर दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब दोनों कलाकार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले अनुपम ब्रिटिश टीवी सीरीज मिसेज विल्सन में इयान के साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mohsin Khan: 32 साल के मोहसिन खान को पिछले साल आया था हार्ट अटैक, बदलने पड़े थे इतने अस्पताल

फिल्म से जुड़े हैं कई मशहूर नाम
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के कहा, "फिल्म में ग्लेन का किरदार काफी महत्वपूर्ण है। अनुपम खेर ने अपनी टीम में सभी मशहूर लोगों को शामिल किया है। फिल्म में ऑस्कर विजेता एमएम कीरवाणी संगीत देंगे। वहीं, ऑस्कर विजेता रेसुल पुकुटी फिल्म के,साउंड डिजाइनर हैं।" सूत्र ने आगे कहा कि इयान ग्लेन के आने से फिल्म की टीम का और भी उत्साह बढ़ गया है।
Vidaamuyarchi: अजित की 'विदामुयार्ची' का नया पोस्टर जारी, दिखी गणेश सरवनन और दशरथी नरसिम्हन की पहली झलक

ओम जय जगदीश का कर चुके हैं निर्देशन
गौरतलब है कि फिल्म ओम जय जगदीश से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में वहीदा रहमान ने अहम किरदार निभाया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी।
Gadar 3: 'भावनाओं का एटम बम होगी गदर 3', सनी देओल की 'गदर' फ्रैंचाइजी की अगली किस्त पर निर्देशक का बड़ा खुलासा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed