फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 Utkarsh Sharma opens that he took Urdu lessons for his role with Sunny Deol and Ameesha Patel for fil

Gadar 2: 'जीते' के किरदार के लिए उत्कर्ष शर्मा ने पढ़ा उर्दू का पाठ, सेट पर रोज रखी जाती थी स्पेशल पाठशाला

Tue, 27 Jun 2023 01:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 27 Jun 2023 01:10 PM IST
सार

अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने 'गदर 2' में अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए उन्होंने उर्दू सीखी है।

विज्ञापन
Gadar 2 Utkarsh Sharma opens that he took Urdu lessons for his role with Sunny Deol and Ameesha Patel for fil
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का दूसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों रिलीज होने वाला है। फिल्म की रिलीज से पहले इसी स्टारकास्ट इसका प्रमोशन करने में लगी हुई है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल के साथ-साथ अभिनेता उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में है। उत्कर्ष वही हैं, जिन्होंने 2001 में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे का किरदार निभाया था। सनी पाजी और अमीषा के साथ ही उत्कर्ष के नाम की भी चर्चा जोरों पर हो रही है। इस बीच हाल ही में अभिनेता ने बताया कि अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए उन्होंने उर्दू सीखी है।

विज्ञापन

सेट में दी गई उर्दू की ट्रेनिंग
'गदर 2' की शूटिंग लखनऊ में की गई है और स्क्रिप्ट के अनुसार, अपने किरदार के डयलॉग्स को सही तरह से बोलने के लिए उत्कर्ष को एक महीने तक उर्दू सीखनी पड़ी। निर्माताओं ने शूटिंग प्रक्रिया के दौरान अनुभवी और प्रसिद्ध उर्दू शिक्षक-अभिनेता शौकत मिर्जा को सेट पर इसी काम के लिए रखा था। ब्रेक के दौरान उत्कर्ष मिर्जा के साथ बैठते थे और उर्दू डायलॉग्स और उनका सही उच्चारण सीखते थे। 
विज्ञापन

Kusha Kapila: जब कुशा ने किया था बेवफाई का समर्थन, तलाक की घोषणा के बीच पुराना वीडियो वायरल, जमकर हुईं ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कर्ष ने क्यों सीखी उर्दू भाषा
उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि, 'फिल्म के बैकड्रॉप को ध्यान में रखते हुए, मेरे किरदार की भाषा पंजाबी है, लेकिन उसे उर्दू में भी बात करनी होगी, जो गलत नहीं हो सकती थी। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण था कि मैं भाषा और उसकी बोली को पूरी ईमानदारी के साथ सीखूं और मुझे उम्मीद है कि यह स्क्रीन पर भी सामने आएगा। मैं दर्शकों द्वारा फिल्म देखने और उनकी सच्ची प्रतिक्रिया का इंतजार नहीं कर सकता।'

11 अगस्त रिलीज होगी फिल्म
'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने ही किया है, जिन्होंने साल 2001 में रिलीज हुए इसके पहले पार्ट का किया था। इस फिल्म में सनी, अमीषा और उत्कर्ष जैसे मुख्य कलाकार अपने-अपने किरदारों में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 'गदर 2' के साथ ही सिनेमाघरों में रणबीर कपूर-स्टारर 'एनिमल' और अक्षय कुमार-स्टारर 'ओएमजी 2' भी दस्तक दे रही है। ऐसे में यह इस साल की सबसे बड़ी टक्कर होने वाली है, जिसका असर तीनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर पड़ सकता है।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के पास नहीं है कोई पीआर! पैपराजी के धमाकेदार खुलासे से सभी हैरान-परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed