फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gadar 2 actor sunny deol spotted at the airport fan ask him about gadar 3 know what he says here in detail

Gadar 2: गदर 2 के बाद अब गदर 3 में भी चलेगा तारा सिंह का हथौड़ा? सनी देओल के जवाब ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Sat, 19 Aug 2023 12:25 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 19 Aug 2023 12:25 PM IST
सार

एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच एक्टर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जहां एक फैन उनसे 'गदर 3' के बारे में पूछता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
gadar 2 actor sunny deol spotted at the airport fan ask him about gadar 3 know what he says here in detail
गदर 2 - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड में अपने ढाई किलो के हाथ का लोहा मनवाने वाले एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिनेप्रेमियों से काफी प्यार मिल रहा है। 22 साल बाद दर्शक सिल्वर स्क्रीन पर तारा सिंह और सकीना की आइकॉनिक जोड़ी को दोबारा देखकर काफी खुश हैं। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'गदर 2' ने आठवें दिन बॉक्स पर 19.5 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने 300 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन


सनी देओल ने किया 'गदर 3' की ओर इशारा
इंटरनेट पर सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में 'गदर' के 'तारा सिंह' एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस बीच उनका एक फैन उन्हें 'गदर 2' की सफलता की बधाई देते और 'गदर 3' के बारे में पूछता नजर आ रहा है, जिसके जवाब में सनी देओल कहते हैं कि 'गदर 3' जल्द आएगी। एक्टर के इस जवाब ने फैंस के दिलों में 'गदर 3' को लेकर बेचैनी बढ़ा दी है। तारा सिंह के फैंस के सिर से अभी 'गदर 2' का खुमार उतरा नहीं था कि इस बीच सनी का 'गदर 3' की ओर इशारा करना उनके फैंस को और ज्यादा उत्साहित कर रहा है।

विज्ञापन

OMG 2: आलोचना से बचने के लिए अक्षय ने अमित को इस खास सीन को ठीक से शूट करने की दी थी सलाह, निर्देशक का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन


'गदर 2' 300 करोड़ पार
बता दें कि अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर 2' में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा के साथ सिमरत कौर, गौरव चोपड़ा और लव सिन्हा सहायक भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की 'ओएमजी 2' से हो रही है। हालांकि, फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक 304.13 करोड़ की कमाई की है।

यह भी पढ़ें-  Deepti Naval: दीप्ति नवल ने साझा किया गोल्डफिश में काम करने का अनुभव, बोलीं- मां को मैंने इस हाल में देखा था


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed