{"_id":"65703f695cef5fde8605a6d6","slug":"gadar-2-actor-sunny-deol-clarifies-after-his-drunk-video-goes-viral-says-thats-not-real-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: नशे में धुत वायरल वीडियो पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताई पूरी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: नशे में धुत वायरल वीडियो पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताई पूरी सच्चाई
Wed, 06 Dec 2023 03:04 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 06 Dec 2023 03:04 PM IST
सार
अभिनेता सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे नशे की हालत में दिख रहे हैं। इस वीडियो पर अब खुद अभिनेता ने सफाई पेश की है।
विज्ञापन
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से वायरल हुआ है। इसमें वे नशे की हालत में बीच सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ठीक से चल भी नहीं पा रहे, ऐसे में एक ऑटोचालक उन्हें सहारा देता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेता को जमकर ट्रोल किया गया। अब इस वीडियो को लेकर सनी देओल की प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन
तारा सिंह ने खुद बताया सच
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सनी देओल नशे की हालत में ऑटो की सवारी करते दिख रहे हैं। अभिनेता से ठीक से चला तक नहीं जा रहा। वीडियो देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि 'दस साल में एक हिट दी है और अब खुद को बर्बाद कर रहे हैं'।
विज्ञापन
It can be very dangerous! pic.twitter.com/heyinDQUKQ
— KRK (@kamaalrkhan) December 6, 2023
विज्ञापन
Fighter: 'फाइटर' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, कैप्टन राकेश जय सिंह के किरदार में अनिल कपूर का दिखा दमदार लुक
बोले- 'अगर पीता तो...'
इस वीडियो को लेकर अब खुद सनी देओल ने सफाई पेश की है। अभिनेता अपना ये वीडियो देख हैरान हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर कहा कि ये कोई मसला ही नहीं है। अभिनेता ने कहा, 'ये एक शूट की वीडियो रिकॉर्डिंग है। ये वास्तविक नहीं है। इसलिए सभी लोग परेशान न हों, रिलैक्स रहें'। एक्टर ने कहा, 'अगर मैं ड्रिंक करना चाहता तो क्या इस तरह रोड पर या ऑटो रिक्शा में होता'?
Kriti Sanon: दो पत्ती शेड्यूल पूरा करने के बाद मनाली की खूबसूरती देखने निकलीं कृति, पोस्ट साझा कर कही यह बात
अल्कोहल को नहीं लगाते हाथ
एक्टर ने आगे कहा, 'सच्चाई तो ये है कि मैं ड्रिंक नहीं करता और ये वास्तविक वीडियो नहीं है, बल्कि एक फिल्म की शूटिंग की रिकॉर्डिंग है'। बता दें कि इससे पहले एक शो के दौरान भी सनी देओल ने खुलासा किया था कि वे अल्कोहल को छूते तक नही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस साल फिल्म 'गदर 2' में नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
Bobby Deol: मां प्रकाश कौर को पसंद नहीं आया 'एनिमल' में बॉबी का किरदार? बोलीं- 'ऐसी फिल्म मत किया कर तू'