फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   funeral of yash chopra with tearful eyes

यश चोपड़ा को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Mon, 22 Oct 2012 08:37 PM IST
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Oct 2012 08:37 PM IST
विज्ञापन
funeral of yash chopra with tearful eyes
सुनहरे पर्दे पर रोमांस को बखूबी पेश करने वाले निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को यशराज स्टूडियो में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां अश्रुपूरित आंखों से बॉलीवुड समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


यशराज स्टूडियो में सुबह से ही बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। स्टूडियो के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। हर कोई अपने इस प्रिय फिल्मकार के अंतिम दर्शन करना चाहता था। दोपहर एक बजे यशराज स्टूडियो से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई जो तीन बजे जुहू स्थित पवन हंस शवदाह गृह पहुंची। उनके बेटे आदित्य चोपड़ा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


इस मौके पर अमिताभ बच्चन व शाहरुख खान जैसे कई कलाकारों की आंखें छलक आईं। मनोज कुमार, शशि कपूर, खय्याम, सुभाष घई, बोनी कपूर, प्रकाश झा, डेविड धवन, काजोल, श्याम बेनेगल, जावेद अख्तर, आशुतोष गोवारिकर, मुकेश भट्ट, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, शाहिद कपूर, विद्या बालन, रानी मुखर्जी समेत कई बड़े कलाकार वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। मालूम हो कि डेंगू के चलते यश चोपड़ा को 14 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार शाम पांच बजे उनका निधन हो गया।


यशराज स्टूडियो के उसी बड़े हॉल में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक यश चोपड़ा का पार्थिव शरीर रखा गया था, जहां पिछले महीने उन्होंने धूमधाम से अपना 80वां जन्मदिन मनाया था। उनके पार्थिव शरीर को उनके पसंदीदा सफेद रंग के फूलों से ढका गया था। बाद में जिस एंबुलेंस के जरिए पार्थिव शरीर को शवदाह गृह तक ले जाया गया, उसमें उनके बेटे आदित्य और उदय के अलावा शाहरुख खान भी मौजूद थे। बॉलीवुड के छोटे बड़े हर अभिनेता, निर्माता या निर्देशक की जुबान पर एक ही बात थी कि वे जितने बड़े फिल्मकार थे, उतने ही विनम्र भी थे।

22 फिल्में बनाईं यश चोपड़ा ने
22वीं और अंतिम फिल्म ‘जब तक है जान’ 13 नवंबर को होगी रिलीज

प्रमुख फिल्में
धूल का फूल, दाग, दीवार, इत्तफाक, दिल तो पागल है, वक्त, त्रिशूल, काला पत्थर, मशाल, विजय, सिलसिला, कभी कभी, चांदनी, लम्हे, वीर जारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed