सितारों से सजी राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी, आर्यन खान भी हुए शामिल; शहनाज के साथ हाथ थामे दिखे ‘किल’ के एक्टर
Raghav Juyal Birthday Party: 'बेड्स ऑफ बॉलीवुड' और ‘किल’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले राघव जुयाल ने बीती रात अपने बर्थडे की शानदार पार्टी की। इस बीच बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार नजर आए।
विस्तार
पहले डांसर और अब बतौर एक्टर निखर के सामने आने वाले राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में कई बड़े स्टार शामिल हुए। पार्टी से जुड़े कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और शहनाज गिल भी नजर आ रही हैं।
कई सितारे हुए शामिल
राघव जुयाल आज 10 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, अमन गुप्ता, रवि दुबे, सरगुन मेहता और रणवीर अल्लाहबादिया नजर आए। पार्टी से जुड़े वीडियो सामने आए हैं, जिसमें सभी स्टार्स इंजॉए करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
हाथों में हाथ डाले दिखे राघव-शहनाज
पार्टी से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आर्यन खान भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में राघव जुयाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी नजर आईं। दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे देखा जा सकता है। वहीं एक वीडियो में राघव भीड़ के बीच शहनाज को कार में गोद में बैठाते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के बाद से अब दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होनी शुरू हो गई है। इससे पहले भी दोनों के रिलेशनशिप में होने के रूमर्स सामने आए हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने इसपर कोई बयान नहीं दिया है।
अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राघव जुयाल अब बतौर लीड हीरो अपनी पहली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक बी अग्रवाल हैं।
ये भी पढ़ें- Exclusive: ‘34 एक्टर्स के लिए फिल्म लिखना आसान नहीं’, लेखक फरहाद सामजी ने सुनाए ‘वेलकम टू..’ से जुड़े किस्से
फिल्म में राघव जुयाल और संजय कपूर के साथ-साथ चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन, निकी अनेजा वालिया और विकल्प मेहता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।