फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Friendship Day Here are Some lessons on friendship Bollywood films have taught us

Friendship Day: बॉलीवुड ने सिखाया दोस्ती का मतलब, एवरग्रीन हैं ये फिल्में, गानें और डायलॉग्स

Sun, 04 Aug 2019 07:45 AM IST
अपूर्वा राय अपूर्वा राय
अपूर्वा राय Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 04 Aug 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
Friendship Day Here are Some lessons on friendship Bollywood films have taught us
दोस्ती - फोटो : amar ujala

हर एक फ्रेंड जरूरी होता है। कितना जरूरी ये बताया नहीं जा सकता। आज फ्रेंडशिप डे है। एक ऐसा दिन, जिस दिन हम अपने सबसे अच्छे दोस्त को याद करते हैं और उसे अहसास दिलाने की कोशिश करते हैं कि उसकी हमारी जिंदगी में क्या अहमियत है। बॉलीवुड ने भी अपनी फिल्मों के जरिए दोस्ती के महत्व को बताने की कोशिश की है। इस विषय पर न जानें कितनी फिल्में बनी हैं, न जानें कितने गानें आपकी दोस्ती पर फिल्माए गए हैं, जो सुपर-डुपर हिट भी रहे हैं। हमारी जिंदगी में फिल्में हमें बहुत इंस्पायर करती हैं। शाहरुख के जरिए करोड़ों फैंस ये जान पाए कि प्यार ही दोस्ती है। भारत में फ्रेंडशिप डे और फ्रेंडशिप बैंड को सबसे ज्यादा पॉपुलर इस फिल्म ने किया। आइए जानते हैं कैसे बॉलीवुड ने हमें दोस्ती का मतलब सिखाया।

विज्ञापन

Friendship Day Here are Some lessons on friendship Bollywood films have taught us
दोस्ती पर फिल्में - फोटो : Twitter

सबसे पहले बात करते हैं दोस्ती की कहानी बयां करती फिल्मों के बारे में

हिंदी फिल्मों में दोस्ती हमेशा ही एक हिट फॉर्मूला रहा है। दौर कोई भी रहा हो फिल्मकारों ने दोस्ती को पर्दे पर भुनाया है। फिल्मों में दोस्ती का रिश्ता कई बार खून के रिश्ते से भी गाढ़ा दिखाया गया है। बात चाहे 'दिल चाहता है' की करें जिसमें विचारों में अंतर होने के बाद भी तीन दोस्त एक-दूसरे का नजरिया समझने की कोशिश करते हैं तो वहीं 'थ्री इडियट्स' में तीन दोस्त तीन अलग-अलग तरह की मानसिकताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन उनकी दोस्ती में कभी दरार नहीं आती। वहीं फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' दोस्ती की कहानी कुछ अलग ढंग से कहती है। यह फिल्म जीवन में दोस्ती के महत्व को अंडरलाइन करती हुई चलती है। यह फिल्म बताती है कि जीवन में खुद से बात से करना, अपने सपनों से बात करना और अपने दोस्तों से बात करना कितना जरूरी है। दोस्ती की बात हो और फिल्म 'शोले' का जिक्र न हो कैसे हो सकता है। 1975 में आई फिल्म शोले में जय-वीरू की दोस्ती हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फ्रेंडशिप में शुमार हो गई। दोनों हमेशा साथ रहते थे और एक-दूसरे पर जान छिड़कने को तैयार रहते थे। वहीं पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, शिखा तल्सानिया के अनोखे रिश्ते ने देशभर की कई सारी 'वीरे' को दोस्ती के मायने सिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्ती को गुनगुनाते कुछ गाने

बॉलीवुड में दोस्ती, यारी के सही मायने समझाने वाले कई गाने रिलीज हुए, जिनमें दोस्त पर मर-मिटने की कसमें खाने से लेकर दोस्त को गाली देने तक सभी फॉर्मूले शामिल थे। अमिताभ बच्चन की साल 1981 में आई फिल्म 'याराना' का गाना 'तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना' दोस्ती की अलग ही मिसाल देता है। राजेश रोशन के संगीत से सजा ये गाना यूट्यूब पर आज भी दोस्ती के दिन सबसे ज्यादा सुना जाता है। वहीं साल 1975 में आई फिल्म 'शोले' का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेगे' से जय-वीरू की जोड़ी दोस्ती हर गली, मोहल्ले के दोस्तों की पहचान बनी। वहीं साल 2013 में आई फिल्म चश्मेबद्दूर का गाना 'हर एक फ्रेंड कमीना होता है' उन सभी दोस्तों के लिए डेडिकेटेड था, जो एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकते। किशोर कुमार और मोहम्मद रफी की आवाज में 'बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा' काफी मजबूत फ्रेंडशिप गोल्स देता है।

विज्ञापन

Friendship Day Here are Some lessons on friendship Bollywood films have taught us
kkhh

ऑफस्क्रीन बेस्ट फ्रेंड्स

करण जौहर- काजोल और शाहरुख की दोस्ती के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे। तीनों एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वहीं सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के तीन ऐसे चमकते सितारें हैं, जिनकी दोस्ती की भी मिसालें दी जाती हैं। इंडस्ट्री में तीनों के बीच कड़ी टक्कर के बावजूद भी तीनों तमाम मुश्किल और खुशी के वक्त में एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े नजर आते हैं। सलमान खान बॉलीवुड में सबसे दिलदार हीरो माने जाते हैं क्योंकि जब दोस्ती की बात आती है तो अपने दोस्तों का साथ निभाने के लिए सलमान हर पल एक टांग से खड़े रहते हैं चाहे कोई भी मुश्किल हो। बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर और अमृता अरोड़ा भी अपनी फ्रेंडशिप के लिए जानी जाती हैं। दोनों साथ काम करे चाहे ना करें लेकिन हर वीकेंड पर दोनों अक्सर साथ दिखती हैं। करीना का कहना है कि अमृता अरोड़ा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और वो हर बात उनसे शेयर किए बगैर नहीं रह सकतीं। स्टारकिड की बात करें तो शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की पक्की वाली दोस्ती हैं। 

Friendship Day Here are Some lessons on friendship Bollywood films have taught us
Kangana Ranaut - फोटो : social media

बॉलीवुड की ये बहने हैं बेस्ट फ्रेंड

वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस हमेशा चर्चा में बनी रहती है लेकिन कुछ कजिन और रियल बहनों की जोड़ी ऐसी भी है जो बेस्ट फ्रैंड्स की तरह रहती है।

कंगना रनौत और रंगोली- कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड गैंग के खिलाफ कुछ कहना हो या फिर कंगना को सरप्राइज देना हो रंगोली हर एक कदम पर अपनी बहन के साथ खड़ी दिखाई देती हैं।

करीना और करिश्मा कपूर- दोनों बहने कम दोस्त ज्यादा लगती है। कहीं जाना हो तो एक-साथ दिखाई देती हैं। करिश्मा ने अपनी बहन को काफी सपोर्ट दिया है। 

मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा- दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर स्पॉट होती रहती हैं। इन दोनों की बॉन्डिग कमाल की होती है, जिस वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Friendship Day Here are Some lessons on friendship Bollywood films have taught us
andaz apna apna - फोटो : file photo
दोस्ती पर बॉलीवुड डायलॉग्स

जहां एक तरफ दोस्ती को खास अहमियत दी जाने वाली फिल्में लोग पसंद करते हैं तो वहीं दोस्ती पर कहे गए डायलॉग्स भी खूब पॉपुलर होते हैं। फिल्मों के कई डायलॉग्स तो आइकॉनिक बन गए हैं।

'प्यार का पहला कदम दोस्ती है और आखिरी भी'- कल हो ना हो
'दो दोस्त एक कप में चाय पिएंगे, इससे दोस्ती बढ़ती है'- अंदाज अपना अपना
'दोस्ती का एक उसूल है मैडम...नो सॉरी नो थैंक्यू' - मैंने प्यार किया
'प्यार दोस्ती है, अगर वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त नहीं बन सकती, तो मैं उससे कभी प्यार ही नहीं कर सकता'- कुछ कुछ होता है

Friendship Day Here are Some lessons on friendship Bollywood films have taught us
Ajay Devgn, Kajol - फोटो : social media

प्यार में बदली इन सेलेब्स की दोस्ती और कर ली शादी

बॉलीवुड में आपको कई ऐसी लव स्टोरीज मिल जाएंगी जहां पहले दोस्ती हुई फिर प्यार और फिर शादी। तो चलिए हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताते है जिन्होंने अपनी दोस्ती को रिश्ते में बदलकर शादी कर ली।

अजय देवगन और काजोल- अजय देवगन और काजोल दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। एक दम फिल्मी स्टाइल में धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों की ये दोस्ती प्यार में बदलते देर नहीं लगी और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली।

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख- रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा का रिश्ता भी दोस्ती से शुरू हुआ। कई फिल्मों में साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला और दोनों ने 2012 में शादी कर ली।

जैकी श्राफ और आयशा- जैकी श्राफ और आयशा 1987 से लगातार एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों की मानें तो वे एक-दूसरे को स्कूल समय से ही पसंद करते हैं। शादी के इतने साल बाद भी दोनों का रिश्ता प्यार की अटूट डोर से बंधा हुआ है।

Friendship Day Here are Some lessons on friendship Bollywood films have taught us
salman khan salim khan

सलमान खान: पापा हमारे दोस्त जैसे हैं
सलमान खान कहते हैं बचपन से लेकर अब तक सब कुछ वैसा ही है, जब हम बच्चे थे तो पापा के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका नहीं मिला। अब वक्त बदला है मॉडर्न हुआ है, वो प्यार अब भी वैसा है, अब वो हमारे दोस्त जैसे हैं, मजाक करते हैं, उनके जो दोस्त हैं वो हमारे दोस्त हैं, मेरे दोस्त उनके दोस्त हैं।

आलिया भट्ट: पापा के साथ है स्पेशल बॉन्ड
आलिया पापा महेश भट्ट के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। एक चैट शो में एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके बचपन के दिनों में महेश भट्ट अपने काम में बहुत बिजी होते थे तो वो बहुत कम घर आते थे। जब मैंने फिल्मों में एंट्री ली तब हमारे बीच फ्रेंडशिप शुरू हुई।

करीना और करिश्मा कपूर- मां की पूजा करती हूं: करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर अपनी मां बबीता के बहुत करीब हैं। एक पुराने इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा था- वह अपनी मां की पूजा करती हैं, वह उनके लिए भगवान की तरह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed