Freddy: कार्तिक आर्यन ने 'फ्रेडी' के लिए बढ़ाया 14 किलो वजन, तस्वीर में दिखा एक्टर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
फिल्म 'फ्रेडी' के लिए कार्तिक आर्यन ने अपना 14 किलो वजन बढ़ाया है। कार्तिक का कहना है कि यह उनका अब तक का सबसे अलग किरदार है।
विस्तार
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'फ्रेडी' को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 2 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। कार्तिक आर्यन अपने किरदार को दमदार अंदाज से निभाने के लिए जाने जाते हैं, इसके लिए वह जीतोड़ मेहनत करने से घबराते नहीं हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 2' में उनका शानदार अंदाज सभी ने देखा, अब कार्तिक फिल्म 'फ्रेडी' के जरिए दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक ने जबरदस्त मेहनत की है। उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ा है।
किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
अभितेना कार्तिक आर्यन कहा कहना है कि 'फ्रेडी' में उनका रोल अब तक का सबसे चुनौतीभरा रोल है। इसके लिए उन्हें बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा। खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है, इसमें उन्होंने अपनी दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। एक तस्वीर में वह फिट नजर आ रहे हैं। शर्टलेस तस्वीर में वह अपनी फिजीक को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह थोड़े मोटे नजर आ रहे हैं। ब्लैक जींस और ग्रे शर्ट में कार्तिक का वजन बढ़ा हुआ नजर आ रहा है।
Photos Of The Day: रेड ड्रेस में कातिलाना लगीं रवीना और अवनीत का शोख अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
14 किलो वजन बढ़ाया
तस्वीर शेयर करते हुए कार्तिक ने धांसू कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'यह 'फ्रेडी' की मूल कहानी है, जिसने मेरी रातों की नींद हराम कर दी और मुझे बहुत ज्यादा शारीरिक तनाव में रख दिया। ऐसे मौके शायद ही कभी आते हैं, जहां हमें पूरी तरह से एक अलग पक्ष दिखाने का मौका मिलता है। और... फ्रेडी वही किरदार है।' बता दें कि 'फ्रेडी' के लिए कार्तिक आर्यन ने अपना 14 किलो वजन बढ़ाया है। यह फिल्म 2 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
Uunchai Box Office Prediction: चार दोस्तों की इमोशनल दास्तां है 'ऊंचाई', ओपनिंग डे पर कर सकती है इतनी कमाई
यूजर्स हुए फिदा
एक्टर की इस तस्वीर पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। एकता कपूर ने लिखा है, 'शानदार।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'आपकी यही खूबी हमें आपका फैन बनाती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप हर बार खुद को साबित कर देते हो। आपकी मेहनत, समर्पण के हम कायल हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'इस रोल के लिए आपने अपनी जान झोंक दी है और हम इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं।' इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने फिल्म के गाने के रिलीज होने की जानकारी भी फैंस के साथ साझा की है, जो कल आएगा।