{"_id":"616d7ad30b330053ef414fec","slug":"fourth-fir-registered-against-ncb-witness-kiran-gosavi-in-drugs-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाले किरण गोसावी के खिलाफ दर्ज हुई चौथी FIR, जानें वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाले किरण गोसावी के खिलाफ दर्ज हुई चौथी FIR, जानें वजह
Mon, 18 Oct 2021 07:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:24 PM IST
सार
क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले में एनसीबी के गवाह किरण गोसावी के खिलाफ केलवा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
किरण गोसावी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाले किरण गोसावी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। किरण गोसावी एनसीबी के स्वतंत्र गवाह है, जिसके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। पालघर के केलवा पुलिस ने किरण गोसावी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि, किरण ने दो युवकों को विदेश में नौकरी दिलवाने का वादा किया और फिर उनसे पैसे की ठगी की। किरण गोसावी पर अब तक चार एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, किरण गोसावी ने फेसबुक पर मलेशिया में नौकरी देने का विज्ञापन पोस्ट किया था। यह विज्ञापन पढ़ने के बाद ही पीड़ित उत्कर्ष तारे और आदर्श केनी ने साल 2018 में किरण से संपर्क किया था। इस दौरान किरण ने दोनों को मलेशिया के कुआलालंपुर के बड़े होटल में नौकरी पर लगवाने का वादा किया था। इसके बदले में किरण ने दोनों पीड़ित से 1.65 लाख रुपये लिए थे। ये रकम दोनों युवकों ने ऑनलाइन ट्रांसफर की थी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों दिसंबर 2018 में कुआलालंपुर जाने के लिए कोच्चि एयरपोर्ट गए थे। लेकिन यहां पर उन्हें जानकारी मिली कि, किरण की तरफ से जो टिकट और वीजा उन्हें दिया गया है, वो फर्जी है। इसके बाद उत्कर्ष और आदर्श ने जब ने किरण गोसावी से मिलने की कोशिश की, तो उसने दोनों का फोन उठाना बंद कर दिया, जिसके बाद पीड़ित ने गोसावी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों युवकों का कहना है कि, उनकी तरह और भी कई युवक हैं जिन्हें गोसावी ने ठगा है।
विज्ञापन
इस मामले को पूरे तीन साल हो गए हैं, लेकिन अब तक उत्कर्ष तारे और आदर्श केनी की शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि, अब आर्यन खान के साथ सेल्फी और ड्रग्स पार्टी केस में गोसावी का नाम चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में दोनों पीड़ित युवकों ने गोसावी के खिलाफ फिर से शिकायत दर्ज करवाई। इन दोनों पीड़ितों ने गोसावी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।