फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   four weeks will sufficient for sanjay dutt ?

क्या चार हफ्ते में पूरे होंगे संजय के सभी प्लान?

Wed, 17 Apr 2013 11:25 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Apr 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
four weeks will sufficient for sanjay dutt ?

सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को सरेंडर करने के लिए चार सप्ताह की मोहलत दी है। हालांकि उन्होंने 6 महीने का समय मांगा था। अब यह सवाल मौजू है कि क्या संजय दत्त के लिए चार सप्ताह का समय पर्याप्त होगा।

विज्ञापन


संजय दत्त को 18 अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर करना था। जिस समय संजय दत्त की सजा का आदेश आया था उस समय वह तीन फिल्मों में पूरी तरह से व्यस्त थे। उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'पुलिसगीरी' की शूटिंग आधी ही हुई थी।
विज्ञापन


सजा सुनाए जाने के समय संजय दत्त राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' का कुछ हिस्सा शूट कर चुके थे। अपूर्व लाखिया की फिल्म 'जंजीर' के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी बाकी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा चार सप्ताह की मिली मोहलत के बाद संजय दत्त 'पुलिसगीरी' की बची हुई शूटिंग के साथ डबिंग का भी काम कर लेंगे। वह इस फिल्म का प्रमोशन भी कर सकते हैं।

अपूर्व लाखिया की फिल्म 'जंजीर' में जो हिस्से संजय दत्त पर फिल्माए जाने थे वह हिस्से शूट हो गए थे। इस फिल्म की डबिंग का कुछ काम बाकी रह गया था। संजय अब इस फिल्म का प्रमोशन भी कर सकते हैं।


राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' की शूटिंग को संजय दत्त के लिए प्रीप्लान किया गया था। अब इस फिल्म की शूटिंग थोड़े आराम से हो सकेगी।

इन तीन फिल्मों के एंगल से अगर देखें तो छूट माफी की यह अवधि संजय दत्त से ज्यादा उन फिल्मकारों के लिए राहत का विषय है जिनकी फिल्में अंतिम दौर में हैं।

कोर्ट के इस फैसले के बाद संजय दत्त को 15 मई के बाद ही सेरेंडर करना होगा ऐसे में वह आसानी से इन फिल्मों की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट मामले में गैरकानूनी शस्त्र रखने के आरोप में संजय दत्त को यह सजा सुनायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed