फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Former Miss Kerala Ansi Kabeer and runner up Anjana Shajan passed away model last post went viral

दुखद: पूर्व मिस केरल अंसी और रनरअप अंजना का हुआ निधन, वायरल हुआ मॉडल का आखिरी पोस्ट

Mon, 01 Nov 2021 10:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 01 Nov 2021 10:59 PM IST
सार

मिस केरल 2019 और साउथ इंडिया 2021 की विजेता रहीं अंसी कबीर और मिस केरल 2019 की रनरअप रहीं अंजना शाजन का सड़क हादसे में निधन हो गया है।

विज्ञापन
Former Miss Kerala Ansi Kabeer and runner up Anjana Shajan passed away model last post went viral
अंसी कबीर, अंजना शाजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिस केरल 2019 और साउथ इंडिया 2021 की विजेता रहीं अंसी कबीर का सड़क हादसे में निधन हो गया है। अंसी कबीर के साथ मिस केरल 2019 की रनरअप रहीं अंजना शाजन की भी मौत हो गई है। दोनों की मौत सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे के दौरान हुई। इस दौरान दोनों एक ही गाड़ी में मौजूद थीं। अंसी कबीर और अंजना शाजन के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को हैरानी में डाल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दोनों मॉडल की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, अंसी और अंजना एक ही कार से अपने होमटाउन तिरुवनंतपुरम से कोच्चि एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में जा रही थीं। इस दौरान दोनों की कार जब व्यटिला-पलरिवट्टोम हाइवे पर थी, तभी उनकी कार एक टू-व्हीलर से टकरा गई। इस दौरान कार ने अपना बैलेंस पूरी तरह खो दिया था, जिस वजह से गाड़ी सीधा पेड़ में जा टकराई। इस घटना में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, अंसी और अंजना के साथ कार में दो और पुरूष भी मौजूद थे। इस दौरान इन दोनों व्यक्ति को भी गंभीर चोट आई है। इसी वजह से दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। इसी अस्पताल में ही अंसी और अंजना के शव को रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अंसी कबीर की मौत के बाद उनका आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह हरियाली में घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ अंसी ने जो कैप्शन दिया था, वो अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो के साथ अंसी ने लिखा था, ‘अब जाने का वक्त आ गया है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ansi Kabeer (@ansi_kabeer)



अब फैंस अंसी की इस पोस्ट पर कमेंट कर उनके निधन पर दुख जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed