फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Following The Real One, Salman Khan Duplicate In Pakistan Wants To Go To Jail

सलमान की खातिर जेल जाने को तैयार है ये पाकिस्तानी फैन

Fri, 08 May 2015 01:10 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
Following The Real One, Salman Khan Duplicate In Pakistan Wants To Go To Jail

पाकिस्तान से चौंकाने वाली खबर आई है। वहां हाजीपुरा थाने में सलमान खान को लेकर गजब घटना घटी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जादू टीवी के मुताबिक वहां एक हूबहू सलमान खान दिखने वाला शख्स पहुंचा और वो खुद को गिरफ्तार करने की मांग लगा।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक ये शख्स दबंग के चुलबुल पांडेय बनकर पाकिस्तान भर में घूमता है। भारत में सलमान की जेल की खबर पाते ही वह बदहवास होकर सीधे थाने पहुंचा और सलमान के बजाय खुद को जेल भेजने की गुजारिश करने लगा।
विज्ञापन


लेकिन वहां के एसएचओ राना आसिफ ने उस शख्स की गिरफ्तारी लेने से मना कर दिया। एसएचओ का कहना है कि उनके पास कोई ऐसा कानून नहीं है, जिसके तहत इस शख्स को हिरासत में लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वो जिस तकलीफ गुजरें, मुझे उस तकलीफ से गुजरना है'

Following The Real One, Salman Khan Duplicate In Pakistan Wants To Go To Jail

जादू टीवी में दिख रहे एक व‌िजुअल में वो शख्स ये कहते सुनाई दे रहा है कि सलमान जेल में रहे और वो बाहर, ये उसे बर्दाश्त नहीं है। उसका कहना है कि सलमान जिस परेशानी से गुजरेंगे, उसे भी उसी परेशानियों से गुजरना है।

ये कहते-कहते वो बार-बार आपा खो देरा है और तत्काल जेल खोलने को कहते हुए सलाखों में अपना सर पीटने लग रहा है। इस घटना पर वहां की पुलिस को खासी परेशानी हो रही है।

एसएचओ का कहना है कि ये नौजवान अभी जज्बात में आकर ऐसी बातें कर रहा है। जानकारी के मुताबिक उसे समझा-बुझाकर बाद में घर भेज दिया गया।

विदेशों में कई हैं सलमान के हमशक्ल

Following The Real One, Salman Khan Duplicate In Pakistan Wants To Go To Jail

सलमान खान का जादू ऐसा है कि फैंस उनकी हेयरस्टाइल, सिक्स पैक एब्स और बोलने के अंदाज तक की नकल करते हैं। यही नहीं, कई तो ऐसे हैं, जिन्होंने इसी को पेशा बना लिया है।

वे तमाम स्टेज शो में सलमान की नकल कर के लोगों का मनोरंजन करते हैं। हाल ही में आई विशाल भारद्वाज की भी हैदर में सलमान के दो हमशक्ल दिखाई दिए थे।

इनके ‌लिए सलमान की फिल्में ही सहारा होती हैं। लेकिन अब जब सलमान को पांच साल की जेल की सजा हो गई है, तो इन्हें भी भारी निराशा हुई है।

वीडियो में देखिए सलमान के एक विदेशी हमशख्स

Following The Real One, Salman Khan Duplicate In Pakistan Wants To Go To Jail
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed