फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Fiza' producer Pradeep Guha dies of Cancer in Mumbai

Pradeep Guha: फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Sat, 21 Aug 2021 06:39 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 06:39 PM IST
सार

बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा का आज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया।

विज्ञापन
'Fiza' producer Pradeep Guha dies of Cancer in Mumbai
प्रदीप गुहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा का आज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया।  खबरों की मानें तो वह लीवर कैंसर (स्टेज 4) के शिकार थे।  प्रदीप गुहा को शुक्रवार सुबह वेंटिलेटर पर रखा गया था।  उनका इलाज स्पेशलिस्ट डॉक्टर कर रहे थे, लेकिन आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।  प्रदीप के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


 सोशल मीडिया पर कई सितारों ने प्रदीप गुहा को श्रद्धांजलि दी है। लारा दत्ता, दीया मिर्जा, अदनान सामी, रितेश देशमुख, शेखर कपूर और मनोज बाजपेयी सहित कई सितारों ने प्रदीप के निधन पर शोक जाहिर किया है।
विज्ञापन


 

दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने लिखा, 'अपने दोस्त के बारे में सुनकर गहरा सदमा और दुख हुआ।  प्रदीप गुहाजी का निधन। आपकी आत्मा को शांति मिले प्रदीप।'



वहीं अभिनेत्री दीया मिर्जा ने लिखा, 'हमारे प्यारे पीजी के रूप में हम इतनी प्यार से उन्हें बुलाते थे। एक विकट पल...21 सालों से मैं आपको जानती थी आप बहुत जल्दी चले गए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed