फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   five interesting facts of rajnikanth film kochadaiyaan

चौंका देंगी रजनीकांत की 'कोचादाइयां' की ये पांच बातें

Tue, 23 Apr 2013 01:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Apr 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
five interesting facts of rajnikanth film kochadaiyaan

62 साल की उम्र में एक बार फिर रजनीकांत हीरो के रूप में दिखने जा रहे हैं। जुलाई में रिलीज होने वाली उनकी नयी फिल्म 'कोचादाइयां' के साथ कई रोचक बातें जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन


'कोचादाइयां' फिल्म में रजनीकांत पहली बार बॉडी बिल्डर के रूप में दिखेंगे। उन्होंने इस फिल्म के लिए सिक्स पैक बनाए हुए हैं। साउथ की फिल्मों में एक तरह का नया प्रयोग होगा।
विज्ञापन


इस फिल्म का निर्देशन रजनीकांत की बेटी सौंदर्या करेगी। फिल्म इंडस्ट्री में यह एक नया ट्रेंड होगा जब कोई लड़की अपने पिता को लेकर कोई फिल्म बनाएं।

इस फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट दीपिका पादुकोन होंगी। दीपिका की उम्र रजनीकांत से लगभग आधी है। 62 साल के रजनीकांत 27 साल की दीपिका पादुकोन के साथ नजर आएंगे। दोनों के बीच उम्र का अंतर 35 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थ्रीडी में रिलीज होने वाली इस पीरियड फिल्म में रजनीकांत दोहरी भूमिका में दिखेंगे। रजनीकांत का एक रोल कोचादाइयां के अवतार का है तो दूसरा उनके बेटे राना का है। राना इस फिल्म में एक योद्धा का किरदार निभा रहे हैं।


'कोचादाइयां' में कमाल के एनिमेशन और स्पेशल इफैक्ट्स होंगे। इस फिल्म के एक्शन दृश्यों में परफार्मेंस कैप्चरिंग तकनीकी का प्रयोग किया गया है। इस तकनीकी का प्रयोग हॉलीवुड की हिट फिल्में 'अवतार' और 'द एडवेंचर ऑफ टिनटिन' में प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed