फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fIrst look of priyanka chopra as babli badmaash

देखिए 'बदमाश बबली' की पहली झलक

Tue, 12 Mar 2013 02:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 12 Mar 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
fIrst look of priyanka chopra as babli badmaash

'शूटआउट एट वडाला' फिल्म की जितनी चर्चा उसकी कहानी और प्रमोशन को लेकर है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा इस फिल्म के आइटम नंबर 'बबली बदमाश' को लेकर है। प्रियंका चोपड़ा पहली बार किसी फिल्म में आयटम नंबर करने जा रही हैं। इस गाने का फर्स्ट लुक लांच हो गया है। नाम के मुताबिक ही प्रियंका इसमें बड़ी बदमाश सी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में आइटम डांस करने वाली प्रियंका चोप़डा अपने नए लुक में काफी अलग लग रहीं हैं। इस गाने का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसमें प्रियंका बेहद बिंदास और बोल्ड होने के साथ नटखट भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


इस गाने के फर्स्ट लुक में प्रियंका चोपड़ा लैदर का कॉस्टयूम पहने हुए हैं, जो गाने की नटखट इमेज के हिसाब से तैयार किया गया है। प्रियंका का यह कास्ट्यूम मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। कास्ट्यूम के साथ प्रियंका का हेयर स्टाईल भी गाने के अनुरूप बदला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने 2 करोड़ 80 लाख रूपए लिए हैं। यह गाना सुनिधि चौहान ने गाया है। इस गाने को म्यूजिक अनु मलिक ने दिया है। गाने के कोरियाग्राफर अहमद खान हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ इस फिल्म में सनी लियोन का भी एक गाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed