Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' से बॉबी देओल का पहला लुक हुआ जारी, खून से लथपथ चेहरा देख थम जाएंगी सांसें
रणबीर कपूर स्टारर मूवी एनिमल का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कुछ दिनों में फिल्म का टीजर सामने आने वाला है। और इसी क्रम में इस फिल्म से बॉबी देओल का लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है।
विस्तार
रणबीर कपूर स्टारर मूवी एनिमल का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कुछ दिनों में फिल्म का टीजर सामने आने वाला है। और इसी क्रम में इस फिल्म से बॉबी देओल का लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है। बता दें कि फिल्म का टीजर भी दो दिन बाद यानी 28 सितंबर को रिलीज होने वाला है।
Animal ka Enemy.#Animal #AnimalTeaserOn28thSept#AnimalTheFilm #AnimalOn1stDec@AnimalTheFilm @AnilKapoor #RanbirKapoor @iamRashmika @thedeol @tripti_dimri23 @imvangasandeep #BhushanKumar @VangaPranay @MuradKhetani #KrishanKumar @anilandbhanu @VangaPictures @Cine1Studios… pic.twitter.com/0yL7pEVRm9
— T-Series (@TSeries) September 26, 2023
हालांकि अभी तक फिल्म के सिर्फ पोस्टर जारी हुए हैं, जिन्हें देखकर फिल्म के संस्पेस को तोड़ पाना मुश्किल है लेकिन टीजर आने के बाद काफी हद कर फिल्म के बारे में पता चल जाएगा। अभी फैंस पोस्टर्स को देखकर ही अपने एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा रहे हैं।
एनिमल में रणबीर के अलावा बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एनिमल पहले 11 अगस्त को सनी देओल की देशभक्ति ड्रामा गदर 2 और अक्षय कुमार की व्यंग्यात्मक कॉमेडी ओएमजी 2 के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। एनिमल एक दिसंबर को पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'यह एक अनोखा अनुभव रहा है', फुकरे 3 में पति अली के बगैर काम करने पर बोलीं ऋचा चड्ढा