फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fukrey 3 Richa Chadha Opens Up About Missing Co Star and Husband Ali Fazal On The Sets

Fukrey 3: 'यह एक अनोखा अनुभव रहा है', फुकरे 3 में पति अली के बगैर काम करने पर बोलीं ऋचा चड्ढा

Tue, 26 Sep 2023 12:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Sep 2023 12:59 PM IST
सार

इस बार फिल्म में अली फजल की अनुपस्थिति ने दर्शकों को थोड़ा निराश कर दिया है। अब  ऋचा चड्ढा ने हाल ही में इस पर प्रतिक्रिया दी है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Fukrey 3 Richa Chadha Opens Up About Missing Co Star and  Husband Ali Fazal On The Sets
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'फुकरे' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 'फुकरे 3' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसमें फुकरे गैंग को मजेदार अंदाज में देखकर दर्शक उत्साहित हो गए हैं। हालांकि, इस बार फिल्म में अली फजल की अनुपस्थिति ने दर्शकों को थोड़ा निराश कर दिया है। अब  ऋचा चड्ढा ने हाल ही में इस पर प्रतिक्रिया दी है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन

'फुकरे 3' में अली की अनुपस्थिति पर बोलीं ऋचा

फिल्म 'फुकरे 3' में सभी सितारे अपनी-अपनी भूमिकाओं में हैं तो अली ने व्यस्त शेड्यूल के कारण फिल्म से दूरी बना ली थी। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने फिल्म में अली फजल के बगैर काम करने पर प्रतिक्रिया दी है। ऋचा ने कहा, "हमारी प्रेम कहानी दोस्तों के रूप में शुरू हुई और यह फिल्म से ही हम एक-दूसरे के करीब आए थे। इसलिए यह फिल्म हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखती है।"

Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक हुआ रिवील, खून से लथपथ चेहरा देख थम जाएंगी सांसे

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋचा ने सेट पर अली को किया याद

ऋचा ने आगे कहा, 'अली के बिना 'फुकरे 3' पर काम करना एक अनोखा अनुभव रहा है। हमने सेट पर बहुत सारे यादगार पल साझा किए हैं और उनकी उपस्थिति हमेशा मेरे अंदर एक नई ऊर्जा ला देती है। हालांकि, इस बार वह फिल्म में नहीं हैं, लेकिन कोई भी ऐसा पल नहीं था, जब मैंने सेट पर अपने पति को याद न किया हो। दर्शकों ने उन्हें फिल्म में पसंद किया। अब भी दर्शक नाराज हैं कि वह नई फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और मुझे यकीन है कि फ्रेंचाइजी के दर्शक उन्हें याद करेंगे।'

Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक हुआ रिवील, खून से लथपथ चेहरा देख थम जाएंगी सांसे

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी अभिनीत 'फुकरे 3' लोगों को खूब हंसाने का वादा करती है। फिल्म में इस बार अली फजल नजर नहीं आएंगे। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा के जरिए निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed