फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   first film of sanjay dutt after surrender in court

जेल जाने के बाद यह है संजय की पहली रिलीज फिल्म

Thu, 09 May 2013 12:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 09 May 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
first film of sanjay dutt after surrender in court

संजय दत्त 18 मई को कोर्ट में आत्मसमर्पण करके जेल जाने वाले हैं। उनके जेल जाने के एक सप्ताह के अंदर ही उनकी एक फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म की डेट जानबूझ कर उन दिनों में रखी गयी है जब संजय दत्त चर्चाओं में हों।

विज्ञापन


संजय दत्त की कई फिल्में इस साल रिलीज होनी वाली हैं। इसमें से 'पुलिसगीरी', 'जंजीर' और 'पीके' प्रमुख हैं। इसमें से सबसे पहले 'जंजीर' को रिलीज होना था।

लेकिन एक छोटे बजट की फिल्म 'हम हैं राही कार के' संजय दत्त के जेल जाने के बाद सबसे पहले रिलीज होगी।

'हम हैं राही कार के' नाम की इस फिल्म को निर्देशित ज्योतिन गोयल ने किया है। संजय दत्त की इस फिल्म में बहुत लंबी भूमिका नहीं है लेकिन फिल्म के निर्माता-निर्देशक जानबूझ कर इस फिल्म में संजय को प्रमोट कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस फिल्म में मुख्य भूमिका अदा शर्मा और गणेश वेंकटरमण ने निभायी है। इनके अलावा इस फिल्म में जूही चावला और अनुपम खेर भी दिखेंगे। यह फिल्म 24 मई हो रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed