फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FIR lodged against SRK Deepika Padukone and Alia raise security issue concern Read Bollywood Trending News

Trending Today: शाहरुख-दीपिका पर एफआईआर, इन वजहों से भड़के सुनील शेट्टी और आलिया; यहां पढ़ें आज के टॉप अपडेट्स

Tue, 26 Aug 2025 07:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Aug 2025 07:39 PM IST
सार

Bollywood Trending News: मनोरंजन जगत में आज मंगलवार को दिनभर हलचल रही। प्राइवेसी को लेकर आलिया भट्ट आग बबूला हुईं तो दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर एफआईआर दर्ज हुई। और क्या रहा खास? पढ़िए यहां

विज्ञापन
FIR lodged against SRK Deepika Padukone and Alia raise security issue concern Read Bollywood Trending News
ट्रेंडिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आज मंगलवार को कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। अभिनेता सुनील शेट्टी एक स्टेज आर्टिस्ट पर भड़क गए और जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा और किन खबरों ने बटोरा दर्शकों का ध्यान, पढ़िए ट्रेंडिंग न्यूज अपडेट में...

विज्ञापन

FIR lodged against SRK Deepika Padukone and Alia raise security issue concern Read Bollywood Trending News
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

1. घर की तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं आलिया

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने प्राइवेसी को लेकर चिंता जाहिर की है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन लोगों पर गुस्सा जाहिर किया है, जो कथित तौर पर चोरी-छिपे उनके निर्माणाधीन घर की वीडियो रिकॉर्ड्स करके वायरल करते हैं। मंगलवार शाम आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वे अपनी प्राइवेसी, सिक्योरिटी को लेकर बात करती दिखीं। दरअसल, अपने बन रहे नए घर की तस्वीरें, वीडियो ऑनलाइन देखकर वह काफी नाराज हैं। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसे प्राइवेसी का उल्लंघन बताया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)




पूरी खबर यहां पढ़ें: Alia Bhatt: घर की तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं आलिया, बोलीं- कोई आपके घर की तस्वीरें लेकर इंटरनेट पर डाले तो?

विज्ञापन
विज्ञापन

FIR lodged against SRK Deepika Padukone and Alia raise security issue concern Read Bollywood Trending News
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

2. शाहरुख और दीपिका पर एफआईआर

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित छह लोगों के खिलाफ भरतपुर में तकनीकी खराबी वाली कार बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अनिरुद्ध नगर (थाना मथुरा गेट) निवासी 50 वर्षीय कीर्ति सिंह ने सोमवार को अदालत की ओर से मथुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 312, 318, 316, 61 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 406, 120B के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन सितारों ने जानते-बूझते खराब गाड़ियों का प्रचार किया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Rajasthan News: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर एफआईआर, जानें किस मामले में फंसे बॉलीवुड के स्टार

विज्ञापन

FIR lodged against SRK Deepika Padukone and Alia raise security issue concern Read Bollywood Trending News
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty

3. स्टेज कलाकार पर भड़के सुनील शेट्टी
बॉलीवुड के एक्शन स्टार सुनील शेट्टी आज मंगलवार को एक आर्टिस्ट पर भड़क उठे और उन्होंने उसे जमकर लताड़ लगाई। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जो भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इवेंट के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी भी मौजूद थे। उनके सामने ही एक आर्टिस्ट ने उनकी मिमिक्री की और उनकी स्टाइल में कुछ डायलॉग्स बोले। लेकिन इस बार ये मिमिक्री एक्टर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और वो आर्टिस्ट पर ही भड़क गए। वायरल वीडियो में सुनील शेट्टी मंच पर एक मिमिक्री कलाकार से कहते नजर आ रहे हैं, ‘इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी देखी ही नहीं है'।
 



पूरी खबर यहां पढ़ें: Viral Video: स्टेज पर कलाकार पर भड़के सुनील शेट्टी, बोले- ‘इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी नहीं देखी’; छिड़ी बहस

FIR lodged against SRK Deepika Padukone and Alia raise security issue concern Read Bollywood Trending News
तान्या मित्तल - फोटो : एक्स

4. 'BB19' में तान्या मित्तल के अटपटे बयान, हुईं ट्रोल
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल 'बिग बॉस 19' में बतौर प्रतिभागी शामिल हुई हैं। रविवार को शुरू हुए इस रियलिटी शो में तान्या अपने अजीबो-गरीब बयानों को लेकर ट्रोल हो रही हैं। इंफ्लुएंसर और बिजनेसवुमन तान्या मित्तल ने दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत में अपनी सिक्योरिटी को लेकर दावे किए। उन्होंने बताया कि वह चार पीएसओ और दो गाड़ियों के काफिले के साथ चलती हैं। हालांकि उन्हें अभी तक कोई धमकी नहीं मिली, लेकिन उन्होंने कहा कि सुरक्षा रखना उनकी आदत और शौक दोनों है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Tanya Mittal: ‘मुझे बॉस कहकर बुलाओ..’, 'BB19' में तान्या मित्तल ने दिए तीन अटपटे बयान, यूजर्स ने लगाई क्लास

FIR lodged against SRK Deepika Padukone and Alia raise security issue concern Read Bollywood Trending News
अनु मलिक, अमाल मलिक - फोटो : एक्स (ट्विटर)

5. भतीजे अमाल मलिक पर अनु मलिक ने बरसाया प्यार
इन दिनों अमाल मलिक ‘बिग बॉस 19’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए हैं। वैसे अमाल पिछले दिनों खबरों में बने रहे। उन्होंने अपने परिवार से नाता तोड़ा। साथ ही अपने पिता के भाई यानी अपने अंकल अनु मलिक को लेकर भी कुछ खुलासे किए, उन पर आरोप लगाए। इन सब बातों के बावूद अनु मलिक अमाल पर प्यार बरसा रहे हैं। अनु मलिक का कहना है, ‘डब्बू मलिक और अब्बू मलिक मेरे जिगर के टुकड़े हैं। जहां तक उनके बच्चों (सिंगर अमाल और अरमान) का सवाल है तो वह हमारी जान हैं। जहां तक गुस्से की बात है, तो गुस्सा मोहब्बत का भी होता है। हम एक थे, एक हैं और एक ही रहेंगे।’  


पूरी खबर यहां पढ़ें: Anu Malik: भतीजे अमाल मलिक के आरोप के बावजूद अनु मलिक बोले- वो हमारी जान है, जानिए क्या है पूरा मामला?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed