फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anu Malik Talk About Amaal Mallik Even though Nephew Made Allegations Against Him

Anu Malik: भतीजे अमाल मलिक के आरोप के बावजूद अनु मलिक बोले- वो हमारी जान है, जानिए क्या है पूरा मामला?

Tue, 26 Aug 2025 01:16 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 26 Aug 2025 01:16 AM IST
सार

Anu Malik Talk About Amaal Mallik: पिछले दिनों सिंगर अमाल मलिक ने अपने अंकल यानी पिता के भाई अनु मलिक पर कई आरोप लगाए थे। इन्हीं बातों को लेकर अनु मलिक ने अपनी बात कही है। अमाल के गुस्से, आरोप पर क्या कहते हैं अनु मलिक जानिए? 

विज्ञापन
Anu Malik Talk About Amaal Mallik Even though Nephew Made Allegations Against Him
अनु मलिक, अमाल मलिक - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

इन दिनों अमाल मलिक चर्चा में हैं, वह ‘बिग बॉस 19’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए हैं। वैसे अमाल पिछले दिनों खबरों में बने रहे। उन्होंने अपने परिवार से नाता तोड़ा। साथ ही अपने पिता के भाई यानी अपने अंकल अनु मलिक को लेकर भी कुछ खुलासे किए, उन पर आरोप लगाए। इन सब बातों के बावूद अनु मलिक अमाल पर प्यार बरसा रहे हैं। एक इंटरव्यू में वह अमाल को लेकर बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अनु मलिक ने अमाल के बारे में क्या कहा?
इंस्टेंट बाॅलीवुड से बातचीत करते हुए अनु मलिक कहते हैं, ‘डब्बू मलिक और अब्बू मलिक मेरे जिगर के टुकड़े हैं। जहां तक उनके बच्चों (सिंगर अमाल और अरमान) का सवाल है तो वह हमारी जान हैं। जहां तक गुस्से की बात है, तो गुस्सा मोहब्बत का भी होता है। हम एक थे, एक हैं और एक ही रहेंगे।’  
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन



अमाल ने अनु मलिक पर लगाए ये आरोप
जुलाई महीने में अमाल मलिक ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अनु मलिक पर कई आरोप लगाए। उनका कहना था कि पिता डब्बू मलिक के करियर को अनु मलिक ने आगे नहीं बढ़ने दिया। साथ ही अमाल ने कहा, ‘जब मीटू मूवमेंट के वक्त उन (अनु मलिक) पर आरोप लगे थे तो मैंने उनका साथ नहीं दिया था। मैं इस बात को लेकर टेंशन में नहीं था क्योंकि उन्हें अपना परिवार नहीं मानता हूं। हां, मैं उन पर लगे आरोप के कारण शर्मिंदा जरूर हुआ। मुझे लगता है कि इतने सारे लोग उनके खिलाफ बोल रहे थे तो कुछ तो सच्चाई रही होगी। बिना आग के धुआं तो नहीं उठता है। पांच लोग एक ही आदमी के खिलाफ बात तो नहीं कर सकते हैं। जहां तक अनु मलिक के साथ मेरे रिश्ते की बात है तो पब्लिक प्लेस पर मैं उन्हें सम्मान देता था। लेकिन उनके गलत कामों को जानने के बाद, अब मेरे उनके साथ रिश्ते अच्छे नहीं हैं। मेरा उनके परिवार से कोई नाता नहीं है। मैं कई साल से उनसे नहीं मिला हूं। मैं पार्टियों में भी नहीं जाता हूं।’   

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: आते ही इस कंटेस्टेंट पर टूटा मुश्किलों का पहाड़, पूरे सीजन बिना बेड के गुजारनी होंगी रातें 

‘बिग बॉस 19’ में परिवार को लेकर बात रहे हैं अमाल 
हाल ही में शुरू हुए रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में सिंगर अमाल मलिक शामिल हुए हैं। इस शो पर भी वह अपने परिवार, पिता के स्ट्रगल काे बताते हुए नजर आए हैं। हो सकता है कि आगे भी कुछ राज से पर्दा अमाल मलिक उठा दें।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed