गंभीर आरोप में रणबीर-फरहान पर एफआईआर दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मड़ियांव पुलिस स्टेशन में एक वकील ने रणबीर कपूर और फरहान अख्तर सहित सात लोगों के खिलाफ ऑनलाइन शॉपिंग में जालसाजी करने की एफआईआर दर्ज करायी है। वकील ने दोनों अभिनेताओं पर उनको ठगे जाने का आरोप लगाया है।
मड़ियांव पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि केशवनगर के रहने वाले रजत बंसल हाईकोर्ट के वकील हैं। उनका कहना है कि बीते 23 अगस्त को उन्होंने एक नामी कंपनी की एलईडी टीवी 29,999 रुपए में आस्कमी बाजार नाम की ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीदी। इसका भुगतान उन्होंने डेबिट कार्ड के जरिये कर दिया।
रजत को कंपनी ने 10 दिन में एलईडी भेज देने का वादा किया। लेकिन रजत का कहना है कि समय बीत जाने के बाद भी जब एलईडी टीवी नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होने कस्टमर केयर पर कॉल की, लेकिन वहां से भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।
अफसरों ने भी नहीं सुनी तो कानून का सहारा लिया
जब रजत को कस्टमर केयर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होने कंपनी के अधिकारियों से बात की। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रजत के टीवी का इंतजार बढ़ा गया। इसके बाद जब उनका सब्र जवाब दे गया तो उन्होने कानून का सहारा लेना ही बेहतर समझा।
एएनआई की खहर के मुताबिक, कंपनी के निदेशक संजीव गुप्ता, आनंद सोनभद, पीयूष पंकज, किरन कुमार श्रीनिवास मूर्ति, कम्पनी अधिकारी पूजा गोयल के अलावा बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और फरहान अख्तर के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
फरहान अख्तर और रणबीर कपूर दोनों इस वेबसाइट का प्रचार करते हैं, इसीलिए दोनों को एफआईआर में नामजद किया गया है। पुलिस ने वकील रजत बंसल की तहरीर के आधार पर सभी नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएनआई का मामले पर ट्वीट
FIR filed against actors Ranbir Kapoor and Farhan Akhtar after complain by a Lucknow lawyer over an online shopping website advertisement
— ANI (@ANI_news) September 21, 2015