फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fir against boman irani

एक बडे घोटाले में फंसे एक्टर बोमन ईरानी

Wed, 08 Jan 2014 05:34 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Wed, 08 Jan 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
fir against boman irani

मुंबई पुलिस बहुस्तरीय मार्केटिंग फर्म क्यूनेट के नेतृत्व में करीब 425 करोड़ रुपये के घोटाले में अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे की कथित भूमिका की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घोटाले में बोमन के बेटे ने कथित रूप से बड़ी रकम हासिल की।

पिछले साल अगस्त में क्यूनेट के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता गुरुप्रीत सिंह आनंद ने बुधवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दो पन्नों की शिकायत के साथ गुहार लगाई।
विज्ञापन


इस शिकायत में इस योजना में अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे दानिश की कथित संलिप्तता की जानकारी दी गई है।

लिखित शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि दानिश ने अपने पिता बोमन के साथ इस योजना का प्रचार प्रसार किया। हालांकि पुलिस के अनुसार, अभिनेता इस योजना में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजवर्धन सिन्हा ने कहा कि बोमन ईरानी की क्यूनेट मामले में कोई भूमिका नहीं है। उनके बेटे दानिश ने क्यूनेट के जरिए बड़ी रकम कमाई और हम उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं।

पुलिस अब दानिश के बैंक खातों की जानकारी हासिल करने में जुटी है। गुरुप्रीत ने आरोप लगाया कि बोमन ईरानी और पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन माइकल फरेरा ने प्रचार कार्यक्रमों में भाग लिया था।

उन्होंने कहा, बोमन और माइकल जैसे लोग क्यूनेट के साथ जुड़े थे जिससे कई लोग इसके प्रति आकर्षित हुए। इसलिए इस संबंध में उनके खिलाफ  भी अभियोजन चलाया जाना चाहिए और यही कारण है कि मैं उनका खुलासा करना चाहता हूं।

एक वेबसाइट के अनुसार दानिश के क्यूनेट से जुडे़ बैंक अकाउंट में 81 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। बताते चलें कि पिछले सप्ताह आर्थिक अपराध शाखा ने फरेरा और क्यू नेट के संस्थापक विजय ईश्वरन सहित 10 लोगों के खिलाफ  लुक आउट नोटिस जारी किया था, जिनमें से नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


मामले में फरेरा के खिलाफ  भी केस दर्ज किया जा चुका है। फरेरा घोटाले से जुडे़ मामले में पुलिस के सामने हाजिर होने में नाकाम रहे थे। पुलिस ने उन्हें तीन हफ्ते पहले पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए।

क्यूनेट पर अपने मल्टी लेवल मार्केटिंग के लिए प्रतिबंधित बाइनरी पिरामिड बिजनेस मॉडल के इस्तेमाल का भी आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed