Main Vaapas Aaunga: ओटीटी पर आने के लिए तैयार ‘मैं वापस आऊंगा’, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
Main Vaapas Aaunga OTT Release: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ जल्द ही ओटीटी पर आने वाली है। जानिए कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म।
विस्तार
दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इम्तियाज अली की ये फिल्म अपने थिएटर रन के बाद जल्द ही OTT पर आने वाली है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन
फिल्म ने पहले हफ्ते में 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई लगभग दोगुनी होकर 22.55 करोड़ रुपये हो गई। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने 17.45 करोड़ रुपये कमाए, जो इसके पहले हफ्ते से ज्यादा था।
करीब 45 दिनों के थिएटर रन के बाद फिल्म ने दुनियाभर में 98.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। विदेशों में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला, खासकर नॉर्थ अमेरिका में जहां इसने 1.48 मिलियन डॉलर की कमाई की और हिट साबित हुई।
फिल्म ने 'जब वी मेट' की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया और इम्तियाज अली की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई।
कब ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, 'मैं वापस आऊंगा' 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स 30 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, जो इसकी कमाई में बड़ा योगदान माना जा रहा है।
इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। इसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह के साथ बाकी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
ये भी पढ़ें- ‘मैंने पिता की मौत की प्लानिंग में मदद की’, राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा; कहा- ‘मां आज भी बात नहीं करतीं’