{"_id":"0d1f19c2-c11b-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"filmmakers-make-a-film-on-sanjay-dutt-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे पर आएगी संजय दत्त की कहानी!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पर्दे पर आएगी संजय दत्त की कहानी!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 20 May 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त हिंदी फिल्मों के ऐसे सितारें हैं जिनकी निजी जिंदगी की कहानी भी फिल्मी किस्सों से कम नहीं है। फिल्मकारों को संजय दत्त की जिंदगी में फिल्म दिखने लगी है। हो सकता है कि संजय दत्त की जिंदगी पर दर्शकों को कई फिल्में देखने को मिलें।
विज्ञापन
संजय दत्त की जिदंगी में बहुत सारे ट्वीस्ट रहे हैं। बिगड़ैल किशोर से लेकर दूसरी बार जेल जाने तक की ऐसी कई घटनाएं हैं जिसमें फिल्मकारों को रूचि हो सकती है।
विज्ञापन
संजय दत्त के जेल जाने के अगले ही दिन फिल्मकार महेश भट्ट ने इस बात का इशारा दिया कि उनकी लाइफ पर फिल्म बन सकती है। एक नहीं कई फिल्मकारों को संजय दत्त की यह जिंदगी फिल्म के लिए मसाला लग सकती है।
विज्ञापन
महेश भट्ट ने कहा कि संजय दत्त की जिंदगी में इतनी घटनाएं हैं कि हर फिल्मकार उस विषय पर फिल्म बनाना चाहेंगे। खुद महेश ने इस बात का इशारा किया है कि वह ही इस पर फिल्म बना सकते हैं।
महेश भट्ट पहले भी दूसरे के जीवन पर फिल्म बनाने वाले फिल्मकान माने जाते रहे हैं। महेश भट्ट का जेल जाने के दिन संजय दत्त के घर पहुंचना भी इसी बात का संकेत हो सकता है कि महेश भट्ट उन पलों को करीब से देखना चाह रहे हों।
हालांकि महेश भट्ट ने खुलकर यह बात नहीं कही है कि वह संजय दत्त पर फिल्म बनाएंगे ही।
संजय दत्त ने 16 मई को टाडा अदालत में आत्म समर्पण किया है। उन्हें जेल में साढ़े तीन साल बिताने हैं।