Sudhir Mishra: मां के निधन पर भावुक हुए सुधीर मिश्रा, कहा- अब मैं आधिकारिक तौर पर...
सोमवार को देर रात फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां दुर्गा देवेंद्रनाथ मिश्रा का निधन हो गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां, दुर्गा देवेंद्रनाथ मिश्रा का आज निधन हो गया। इस बात की जानकारी देते हुए सुधीर मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्हाेंने लिखा, 'मेरी मां का एक घंटे निधन हो गया है, वह हमेशा के लिए हमें छोड़कर चली गईं हैं। मेरी बहन और मैं उस वक्त अपनी मां के पास ही थे। मैं अब आधिकारिक तौर पर अनाथ हो गया हूं।"
My Mother passed away into the great beyond an hour ago . My Sister and I both held her hand as she went . I am now officially an orphan .
— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) June 13, 2022विज्ञापन
आयुष्मान खुराना से लेकर अमृता राव तक कर रहे हैं रिएक्ट
सुधीर मिश्रा की इस के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक रिएक्ट कर उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना से लेकर अमृता राव तक कई सेलेब्स अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। आयुष्मान ने लिखा, 'अपना ख्याल रखें डियर सर। गहरी संवेदना 💔🙏🏽"। अमृता राव ने ट्वीट किया, "हम सभी ईश्वर की संतान हैं, अंततः वहीं लौटेंगे जहां से हम हैं..आपकी मां को उच्च दुनिया में खुशी मिले 🙏।" फिल्म निर्माता ओनिर ने लिखा, “आपको बहुत प्यार भेज रहा हूं।"
पिछले सप्ताह बताया था, कैसी है मां..
सुधीर ने 7 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर बताया था कि उनकी मां की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। सुधीर ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि 'अभी नहाने के लिए अस्पताल से निकला हूं। थोड़ी देर में मुझे फिर से अस्पताल जाना है। डॉक्टरों का कहना है कि मेरी मां के पास कम समय बचा है।'
सुधीर मिश्रा ने दी ये शानदार फिल्में
सुधीर मिश्रा ने कई शानदार फिल्मों के लिए लेखन के साथ-साथ निर्देशन का भी काम किया है। आपको 'ये साली जिंदगी', 'रात गई बात गई', 'ट्रैफिक सिग्नल', 'अर्जुन पंडित', 'तेरा क्या होगा जॉनी', 'खोया खोया चांद' जैसी कई फिल्में तो याद ही होंगी! ये फिल्में सुधीर मिश्रा की हैं।