फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Santosh Gupta's Wife And Daughter Allegedly Die By Suicide Set Themselves On Fire

खुदकुशी: फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने आग लगाकर की आत्महत्या

Thu, 08 Apr 2021 04:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Apr 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker Santosh Gupta's Wife And Daughter Allegedly Die By Suicide Set Themselves On Fire
प्रतीकात्मक तस्वीर

फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली है। मुंबई के सबअर्बन इलाके अंधेरी वेस्ट में संतोष गुप्ता का परिवार रहता था और ये मामला सोमवार की दोपहर का है। बुधवार को मुंबई पुलिस ने इस मामले की आधिकारिक जानकारी दी है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मां का नाम अस्मिता और बेटी का नाम श्रृष्टि है और सोमवार की दोपहर दोनों ने अपने अपार्टमेंट में खुद को आग लगा ली। घटना के बारे में तब पता चला, जब पड़ोसियों ने आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। मां-बेटी को उसी शाम कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही मां को मृत घोषित कर दिया गया था। तो वहीं 70 फीसदी तक झुलसी बेटी ने अगले दिन ऐरोली नेशनल बर्न्स सेंटर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में मालूम पड़ा है कि अस्मिता लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थीं और इसी से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी करने जैसा बड़ा कदम उठाया। वहीं उनके बेटी श्रृष्टि अपनी मां की बीमारी का ट्रामा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने भी खुद को आग लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 डी एन नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर भरत गायकवाड़ ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने दो अलग-अलग एक्सीडेंटल डेथ केस रजिस्टर्ड कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि फिल्ममेकर संतोष गुप्ता ने 'फरार', 'रोमी : द हीरो' और 'आज की औरत' जैसी फिल्में निर्देशित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed